ताजमहल जैसा दिखा है दिल्ली में बना ये मकबरा, पर्यटकों की है पहली पसंद! वास्तुकला मन मोह लेगी

Harsh
By Harsh
Image Credit: travloger.com

भारत में मुगल वास्तुकला का एक खूबसूरत उदाहरण दिल्ली में हुमायूं का मकबरा के रूप में खड़ा है, 16वीं शताब्दी में बनाए गए इस मकबरे को हर साल लाखों राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक देखने आते है।

हुमायूँ के मकबरे की वास्तुकला ताजमहल जैसी ही है हालाँकि इसका निर्माण हुमायूं द्वारा नहीं बनाया गया था। बल्कि उनकी पत्नी हमीदा बानो बेगम ने अपने पति के प्रति प्यार के संकेत के रूप में बनवाया था।


लाल बलुआ पत्थर से बना मकबरा-ए-हुमायूँ अपने आप में काफी प्रसिद्ध है, यह हुमायूं का मकबरा है जिसे उनकी पहली पत्नी हाजी बेगम द्वारा बनवाया गया था। इसकी खास बात यह है कि यह मुगल शैली की वास्तुकला में बनाई जाने वाली पहली संरचना है।

ये भी पढ़ें: यह है भारत का स्कॉटलैंड, प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं; गर्मियों में बनाए घूमने का प्लान


दिल के आकार में बनी यह स्मारक 7 मीटर ऊंचे चबूतरे पर बनी हुई है और इसके आस पास एक बड़ा सा गार्डन है। हुमायूं के मकबरे की ऊंचाई 47 और चौड़ाई 91 मीटर है इसके अतरिक्त जो गुंबत है वो 42.5 मीटर ऊंचे है, इतने बड़े मकबरे को पास से देखने में यह काफी शानदार लगता है।


इसमें लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर के गुंबत के अलावा जो इसमें जाली का काम, आकर्षक पिएट्रा ड्यूरा फर्श और एटिक्स है, ये सब मिल कर इस मकबरे की खुबसूरती पर चार चांद लगा देती है।

मकबरे के निर्माण में कुल 8 वर्षों का वक्त लगा था, और इसके निर्माण में लगभग 15 लाख रूपए खर्च हुए थे। एक फारसी वास्तुकार, मिराक मिर्जा घियाथ द्वारा डिजाइन किया गया, मकबरा आठ-पक्ष कक्षों की अवधारणा पर बनाया गया है जो इस्लामी स्वर्ग विचारधारा का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें: दुर्गम ऊंची पहाड़ियों पर बने इस स्काईवॉक को देखने पर्यटक दूर से यहाँ आते है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sofi Vera (@sof_vera)


इस परिसर के अंदर जाने पर आपको मस्जिद और आवास की इमारत देखने को मिलेगी, इसके अलावा नीला गुंबत, बू हलीमा, और अरब सराय भी देखने को मिलेंगे।


इतना ही नही इस परिसर के अंदर आपको हुमायूं के मकबरे के अलावा 150 अन्य मकबरे भी देखने को मिलेंगे, यह सभी मकबरे हुमायु के परिवार के और राजघराने के लोगो के है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में यहाँ छिपा है ये 1000 वर्ष पुराना अद्भुत मंदिर जहाँ रावण ने की थी घोर तपस्या!


इस मकबरे के खुलने का समय सुबह 6 बजे से शाम को 6 बजे का है और प्रवेश शुल्क की बात की जाए तो भारतीय नागरिकों के अलावा सार्क देशों जैसे भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, और अफगानिस्तान जैसे देशों से आए पर्यटक के लिए शुल्क 30 रुपए प्रति व्यक्ति है, जबकि अन्य देशों से आए पर्यटकों के लिए शुल्क 500 रुपए प्रति व्यक्ति है।

इसके अलावा दिल्ली में घूमने के लिए और भी पर्यटन स्थल है जिन्हे अपनी यात्रा में शामिल करके अपने मनोरंजन को और भी बढ़ा सकते है, जैसे इंडिया गेट, लाल किला, जामा मस्जिद आदि।

ये भी पढ़ें: 

Share This Article
Leave a Comment