ताजमहल जैसा दिखा है दिल्ली में बना ये मकबरा, पर्यटकों की है पहली पसंद! वास्तुकला मन मोह लेगी

भारत में मुगल वास्तुकला का एक खूबसूरत उदाहरण दिल्ली में हुमायूं का मकबरा के रूप में खड़ा है, 16वीं शताब्दी में बनाए गए इस मकबरे को हर साल लाखों राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक देखने आते है।
हुमायूँ के मकबरे की वास्तुकला ताजमहल जैसी ही है हालाँकि इसका निर्माण हुमायूं द्वारा नहीं बनाया गया था। बल्कि उनकी पत्नी हमीदा बानो बेगम ने अपने पति के प्रति प्यार के संकेत के रूप में बनवाया था।
View this post on Instagram
लाल बलुआ पत्थर से बना मकबरा-ए-हुमायूँ अपने आप में काफी प्रसिद्ध है, यह हुमायूं का मकबरा है जिसे उनकी पहली पत्नी हाजी बेगम द्वारा बनवाया गया था। इसकी खास बात यह है कि यह मुगल शैली की वास्तुकला में बनाई जाने वाली पहली संरचना है।
ये भी पढ़ें: यह है भारत का स्कॉटलैंड, प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं; गर्मियों में बनाए घूमने का प्लान
View this post on Instagram
दिल के आकार में बनी यह स्मारक 7 मीटर ऊंचे चबूतरे पर बनी हुई है और इसके आस पास एक बड़ा सा गार्डन है। हुमायूं के मकबरे की ऊंचाई 47 और चौड़ाई 91 मीटर है इसके अतरिक्त जो गुंबत है वो 42.5 मीटर ऊंचे है, इतने बड़े मकबरे को पास से देखने में यह काफी शानदार लगता है।
View this post on Instagram
इसमें लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर के गुंबत के अलावा जो इसमें जाली का काम, आकर्षक पिएट्रा ड्यूरा फर्श और एटिक्स है, ये सब मिल कर इस मकबरे की खुबसूरती पर चार चांद लगा देती है।
मकबरे के निर्माण में कुल 8 वर्षों का वक्त लगा था, और इसके निर्माण में लगभग 15 लाख रूपए खर्च हुए थे। एक फारसी वास्तुकार, मिराक मिर्जा घियाथ द्वारा डिजाइन किया गया, मकबरा आठ-पक्ष कक्षों की अवधारणा पर बनाया गया है जो इस्लामी स्वर्ग विचारधारा का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें: दुर्गम ऊंची पहाड़ियों पर बने इस स्काईवॉक को देखने पर्यटक दूर से यहाँ आते है
View this post on Instagram
इस परिसर के अंदर जाने पर आपको मस्जिद और आवास की इमारत देखने को मिलेगी, इसके अलावा नीला गुंबत, बू हलीमा, और अरब सराय भी देखने को मिलेंगे।
View this post on Instagram
इतना ही नही इस परिसर के अंदर आपको हुमायूं के मकबरे के अलावा 150 अन्य मकबरे भी देखने को मिलेंगे, यह सभी मकबरे हुमायु के परिवार के और राजघराने के लोगो के है।
ये भी पढ़ें: राजस्थान में यहाँ छिपा है ये 1000 वर्ष पुराना अद्भुत मंदिर जहाँ रावण ने की थी घोर तपस्या!
View this post on Instagram
इस मकबरे के खुलने का समय सुबह 6 बजे से शाम को 6 बजे का है और प्रवेश शुल्क की बात की जाए तो भारतीय नागरिकों के अलावा सार्क देशों जैसे भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, और अफगानिस्तान जैसे देशों से आए पर्यटक के लिए शुल्क 30 रुपए प्रति व्यक्ति है, जबकि अन्य देशों से आए पर्यटकों के लिए शुल्क 500 रुपए प्रति व्यक्ति है।
इसके अलावा दिल्ली में घूमने के लिए और भी पर्यटन स्थल है जिन्हे अपनी यात्रा में शामिल करके अपने मनोरंजन को और भी बढ़ा सकते है, जैसे इंडिया गेट, लाल किला, जामा मस्जिद आदि।
ये भी पढ़ें:
- हिमालय का यह रिसोर्ट आपकी मनाली ट्रिप को बना सकता है और भी हसीन जहाँ से दिखता है अद्भुत नजारा
- बादलों के ऊपर घूमना है तो इस पहाड़ी पर जरूर जाए! भीड़-भाड़ से दूर कर्णाटक का मनमोहक ट्रेक
- एस्ट्रॉनोमी और आर्किटेक्चर का अद्भुत उदाहरण है ओडिशा का यह मंदिर, विश्व धरोहर में है शामिल
- पानी के बीच खाने और झोपडी में रहने का अनुभव देता है यह रिजॉर्ट! दूर-दूर से आते है पर्यटक
- कभी था खूंखार डाकुओं का ठिकाना आज है शानदार टूरिस्ट स्पॉट! आपका इंतजार कर रहा है रॉबर्स केव
- मॉनसून के सीजन में बेहद खूबसूरत दिखता है अम्बोली वॉटरफॉल, पर्यटकों की है पहली पसंद!