ट्रेवलर्स के लिए लद्दाख एक ड्रीम डेस्टिनेशन है, और हो भी क्यों न यहाँ के नज़ारे ही कुछ ऐसे है। वेकेशन और एडवेंचर के लिए लदाख एक शानदार जगह है। यहाँ कई ऐसी झीलें है जिनकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
ऐसे में अगर आप लद्दाख घूमने के लिए जा रहे हैं या प्लान कर रहे है तो सबसे पहले यहां की कुछ शानदार जगहों के बारे में जान लें। तो आइए बिना वक्त जाय किए लदाख के कुछ बेहद ही खूबसूरत झीलों की यात्रा शुरू करते है –
ये भी पढ़ें: इस म्यूजियम में कैद है 20 हजार से ज्यादा भारतीयों के मौत की स्मृतियाँ! जाकर मिलेगा अलग अनुभव
पैंगोंग झील (Panging Lake)
पहले नंबर पर है लदाख का सबसे पॉपुलर झील पैंगोंग झील, यह झील बिलकुल भारत-चीन सीमा पर स्थित है जो 4350 मीटर की ऊंचाई पर है। झील लगभग 100 किमी के क्षेत्र में फैली हुई है। इस झील का दो-तिहाई हिस्सा तिब्बत (चीनी क्षेत्र) में है, जबकि इसका एक-तिहाई हिस्सा पूर्वी लद्दाख में है। सर्दियों में ये झील पूरी तरह से जम जाती है।
पैंगोंग त्सो अपनी बदलती रंग क्षमता की वजह से काफी लोकप्रिय है। इसका नीला रंग कभी-कभी हरे से लाल रंग में बदल जाता है। साथ ही ये झील दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई वाली झीलों में से एक है जो खारे पानी से भरी हुई है।
त्सो कर झील
त्सो कार या शो कार झील, जो अपने बृह्त आकार और गहराई के लिए जाना जाता है घाटियों की बीच उतार चढ़ाव वाली एक प्राकृतिक झील है।
यदि आप शांति वाली जगह आना पसन्द करते हैं तो यह आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है। यह झील दूसरी झीलों के मुकाबले छोटी झील है। यहां आपको अलग अलग प्रजातियों के बहुत ही खूबसूरत पक्षी देखने को मिलेंगे।
इस झील के आसपास के क्षेत्रों में भारत के काले गर्दन वाले सारस पक्षी दिखलाई पड़ते हैं, जिनका यह क्षेत्र इनके प्रजनन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा भी इस झील के क्षेत्र में आपको कई अन्य पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
ये भी पढ़ें: बीहड़ के बीच धरोहर! नमक के मैदान पर भी बिखरी मिलेगी खूबसूरती
त्सो मोरीरी झील
यह झील चांगटांग वन्यजीव अभयारण्य के अंदर स्थित है जो पैंगोंग झील की बिलकुल जुड़वा है। यह झील बंजर पहाड़ियों से घिरी हुई है। यहां का शांत व खुबसुरत वातावरण आपका मन मोह लेगा। यहां आपको बहुत सारे वन्य जीव देखने को मिलते है जैसे तिब्बती गधा, तिब्बती भेड़, स्नो लेपर्ड और तिब्बतन वुल्फ आदि।
4,595 मीटर की ऊँचाई पर स्थित त्सो मोरीरी झील भारत की सबसे बड़ी ऊँचाई वाली झील है, वैसे लोग इस झील के बारे बहुत कम जानते हैं इसलिए यहां पर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं होती।
लद्दाख घूमने का मन तो कभी भी हो जाता है लेकिन जाने का सही समय गर्मी व ठंड का माना जाता है बारिश में यह तेज बारिश के कारण यह ट्रिप जोखिम भरी हो सकती है।
इतना ही नही यह तीन झीलों की यात्रा करने के बाद और भी एडवेंचरस प्लेसेस है जहां आप जा सकते है जैसे मैग्नेटिक हिल, लेह पैलेस, चादर ट्रैक, फुगताल मठ, गुरुद्वारा पथर साहिब, शांति स्तूप, खारदुंग ला पास, हेमिस मठ, लेह मार्केट, River Rafting, स्टोक पैलेस, माउंटेन बाइकिंग, कारगिल आदि।
ये भी पढ़ें:
- प्रकृति की गोद में बबल होटल में रहना किसी जादुई सपने से कम नहीं! जाने कहाँ है ये यूनिक स्टे
- यह है एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील, अपने राजस्थान की यात्रा में जरूर करें शामिल
- होटल के बीच में रिवर पूल! पहले नहीं देखा होगा ऐसा, जानिए कहा है यह खूबसूरत रिसोर्ट
- विदेश यात्रा में बजट नहीं बनेगी बाधा! ये रहे 6 सबसे सस्ते और बेहद सुंदर देश, कम बजट फुल मस्ती