मेघालय की खूबसूरत जगहें जो किसी जन्नत से कम नहीं! क्या आप यहां घूमें हैं?

भारत एक खूबसूरत राज्यों का देश है जहाँ आपको बर्फ से लढे पहाड़, हरे भरे जंगल, नदी नाले और झील झरने देखने को मिल जाएंगे। आज हम आपको भारत के खूबसूरत राज्य मेघालय की सोंदर्य भरी जगहों के बारें में बताने जा रहे हैं जहां आपको एक बार तो जरूर जाना चाहिए।
भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक मेघालय में वैसे तो घूमने लायक बहुत सी खूबसूरत जगहें हैं। लेकिन आज मेघालय की ऐसी खूबसूरती के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों के बीच में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इ
सी कारण मेघालय में हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। मेघालय में आपको देखने लायक ऊंचे ऊंचे पहाड़, झरने, झीलें, गुफाएं, घाटियां और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिल जाएंगी जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।
मेघालय में घूमने के लिए खूबसूरत जगहें
1) शिलांग
वैसे तो मेघालय राज्य की राजधानी शिलांग अपने खूबसूरती के लिए जानी जाती है। लेकिन शिलांग एक ऐसा खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र है जहां पर हरे भरे पहाड़, झील झरने और और बादलों का नीचे की ओर हवा में तैरना यहां आने वाले पर्यटकों को जरूर मंत्रमुग्ध कर देता है।
गुवाहाटी से लगभग 98 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान समुद्र तल से 1490 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आप प्राकृतिक जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो इस खूबसूरत जगह को अपनी घूमने की लिस्ट में जरूर शामिल करें। आप यहां अपनी गर्लफ्रेंड या फॅमिली को घुमाने के लिए ला सकते हैं।
2) तूरा शहर
तूरा शहर मेघालय का सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगह बन चुकी है। तूरा अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों और नोकेरेक नेशनल पार्क के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है।
वैसे तो यह खूबसूरत नेशनल पार्क तूरा शहर से मात्र 11 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। तूरा की इसी खासियत के कारण यहाँ साल के बारहों महीने पर्यटक घूमने के लिए आते हैं और यहाँ की खूबसूरती को नजदीक से निहारते हैं। यहाँ आप अपनी फॅमिली को घुमाने ला सकते हैं।
3) डॉकी
डॉकी मेघालय के सबसे बेहतरीन और खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। जो कि भारत और बांग्लादेश की सीमा के मध्य मौजूद है। डॉकी मेघालय के जयंतिया पहाड़ी जिले में मौजूद है। डॉकी की खूबसूरत नदी उमंगोट में आप नाव में घूमने का आनंद भी उठा सकते हैं।
अगर आप प्रकृत्ति प्रेमी हैं तो आप यहां आकर डॉकी की प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से निहार सकते हैं। मानसून में डॉकी की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। यह स्थान मेघालय की राजधानी शिलांग से मात्र 92 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है। यहां आप अपनी गर्लफ्रेंड या फॅमिली को घुमाने के लिए ला सकते हैं।
4) चेरापूंजी
चेरापूंजी मेघालय का प्रकृति प्रेमियों द्वारा बेहद घूमे जाने वाला पर्यटन स्थलों में आता है। भारत में सबसे ज्यादा बारिश होने का रिकार्ड भी चेरापूंजी के नाम है। चेरापूंजी का साफ सुथरा प्राकृतिक वातावरण यहां आने वाले हर पर्यटक को आनंद विभोर कर देता है।
चेरापूंजी में पहाड़ों से बहने वाली ठंडी वायु पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर देती है। चेरापूंजी के थेलेन फॉल्स और नोह कालिकाई फॉल्स प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शुमार हैं। जो पर्यटकों को चेरापूंजी आने के लिए मजबूर कर देती है।
5) मावसई गुफा
मावसई गुफा मेघालय का एक बेहद आकर्षक लोकप्रिय स्थलों में से एक माना जाता है। जो कि यह खूबसूरत मावसई गुफा चेरापूंजी से मात्र 7 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।
ऊबड़ खाबड़ और भूल भूलैया जैसी इस प्राचीन गुफा में प्राकृतिक तौर पर बने कई प्रकार के खूबसूरत पत्थर देखे जा सकते हैं। जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से यहाँ आते हैं। माना जाता है कि इस गुफा की लंबाई लगभग 150 किलोमीटर है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ भरपूर एंजॉय कर सकते हैं।
6) नोहकलिकाई झरना
मेघालय के इस खूबसूरत नोहकलिकाई झरने को दुनिया में सबसे ऊंचा झरना होने का गौरव प्राप्त है। इस खूबसूरत झरने की ऊंचाई लगभग 332 मीटर है। जो कि यहां आने वाले हर पर्यटक का आकर्षण का केंद्र है।
ऊँचे और खूबसूरती से भरपूर इस झरने को देखने पर्यटक दूर दूर से आते हैं। इस खूबसूरत झरने के आसपास का हरा भरा और खूबसूरत वातावरण पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। आप यहां अपनी गर्लफ्रेंड या फॅमिली को लाकर कुछ पल शांति और सुकून से गुजार सकते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।