आंध्र प्रदेश गंडिकोटा का ग्रैंड कैन्यन अपने आप में है अद्भुत, अमेरिका की इस जगह को देता है मात
आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में स्थित, गंडिकोटा एक गाँव है, पेन्नार नदी एर्रामला पहाड़ियों को काटती है, जिससे एक कण्ठ बनता है। जिसे पर्यटक भारत का ग्रैंड कैन्यन बोलते हैं। इस खूबसूरत घाट पर प्रकृति द्वारा वास्तुकला में एरिजोना में मूल ग्रैंड कैन्यन के लिए एक असाधारण समानता है।
View this post on Instagram
यहाँ रुकने के लिए स्विस टेंट्स है, जिसका खर्च प्रति व्यक्ति के लिए लगभग 1500 से 3000 रूपए है। इसके अलावा यहाँ अन्य गतिविधिया भी है, जैसे आप यहाँ ज़िप्प्लिंग भी कर सकते है, जिसका खर्च प्रति व्यक्ति के लिए लगभग 600 रूपए है। आप कयाकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और रैपलिंग का भी आनंद ले सकते है।
View this post on Instagram
13वीं शताब्दी में निर्मित गंडिकोटा किला यहाँ मीलों तक फैला हुआ है और अपनी उल्लेखनीय वास्तुकला और सुंदरता के लिए जाना जाता है। किला बलुआ पत्थर और जटिल नक्काशी के साथ बनाया गया था, जिसमें सुंदर महल और वनस्पति की सिंचाई के लिए झरने थे। आप यहाँ जाए तो माधवराय स्वामी मंदिर जाना न भूले।
View this post on Instagram
आप यहाँ सुबह जल्दी उठ कर सनराइज के अद्भुत नज़ारे भी देख सकते है और किनारे पर बैठ कर बहती नदी और उसके बिच विशाल कैन्यन की खूबसूरती को भी निहार सकते है। आप यहाँ आना चाहते है, तो अक्टूबर से फ़रवरी का महीना सबसे अच्छा होता है, तब बारिश के बाद नदी का जल स्तर भी बढ़ जाता है और आप गर्मी की तपन से भी बचे रहते है।
View this post on Instagram
यह बंगलौर से 280 किलोमीटर दूर है और यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन ताडीपत्री रेलवे स्टेशन है, जो यहाँ से 80, मुद्दानूर से 25 किमी, जम्मलमडुगु से 15 किलोमीटर दूर है। आपको बैंगलोर से जम्मलमडुगु के लिए ट्रेन भी मिल जायेगी।
View this post on Instagram
गांधीकोटा इस स्टेशन से लगभग 18 किमी की दूरी पर है, और आपको वहाँ जाने के लिए कार आसानी से मिल सकती है। आप आसानी से बैंगलोर या हैदराबाद से भारत के ग्रांड कैन्यन तक सड़क यात्रा भी कर सकते है।