फोटोग्राफी के लिए मशहूर हैं दिल्ली का यमुना घाट, प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत दृश्य

फोटोग्राफी लवर्स के लिए बेस्ट प्लेस है, दिल्ली का यमुना घाट। चाहे इंस्टाग्राम के लिए फोटोज लेनी हो या प्री वेडिंग फोटोशूट करवाना हो यहाँ के नजारों से अच्छा कुछ भी नहीं। अपने जीवन में आपको एक बार यहाँ जरूर जाना चाहिए।

कश्मीरी गेट के पास स्थित यह यमुना घाट अपने मनमोहक दृश्य के लिए काफी मशहूर है। खास कर यहाँ लोग दूर दूर से सनराइज देखने आते है। यहाँ पर नदी के ऊपर उड़ते बहुत सारे पक्षी और पानी में उनका प्रतिबिम्ब सनराइज के व्यू के साथ दिखता है, यह सब नज़ारे मिलकर एक मनोरम दृश्य बनाते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Sarkar (@street_raj)

इसके अलावा यमुना घाट पर छोटे छोटे मंदिर भी है, जहाँ शाम के समय आरती होती है और घंटियों की आवाज मन को शांति देती है। आप यहाँ पर बोटिंग भी कर सकते है, बोटिंग के लिए आपको 100 रूपए का शुल्क देना होगा। घाट पर बैठ कर आप सनसेट देखने का भी आनंद ले सकते है। प्रतिदिन यहाँ लोगों की भीड़ होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Night Party (@delhinightparty)

अगर यहाँ आकर आप इन पक्षियों का नजारा देखना चाहते है, तो इसके लिए सही समय अक्टूबर से फरवरी का होता है, तभी ये पक्षी सुबह के समय यहाँ आते है और भोजन करते है। गर्मी में यहाँ ये नज़ारे देखने को नहीं मिलते है।

Yamuna Ghat, ITO, New Delhi | Beach photography poses, Travel photoshoot,  Beach photoshoot

आप दिल्ली आना चाहते है तो यहाँ बस, रेल और फ्लाइट से भी आ सकते है, दिल्ली एयरपोर्ट से यमुना घाट सिर्फ 30.2 km दूर है। एयरपोर्ट से आप बस, मेट्रो या टैक्सी में आ सकते है।

यमुना घाट तक आने के लिए टैक्सी बुक कर सकते है। यमुना घाट से नजदीकी मेट्रो स्टेशन गुरु तेग़ बहादुर नगर मेट्रो स्टेशन है, यहाँ से घाट तक का सफर आप पैदल 2 मिनट में तय कर सकते है। अगर आप बस से जाना चाहते है, तो यमुना घाट का नजदीकी बस स्टैंड 121. शाहदरा टर्मिनल है।