राजस्थान के तपते रेगिस्तान में ‘बादल महल’ की ठंडी हवाएं…
संस्कृति और इतिहास से सराबोर राजस्थान में कई ऑफबीट जगहें हैं, जहां की खूबसूरती आपको मदहोश कर देगी। ऐसी लिस्ट एक जगह है तपते रेगिस्तान के बीच बीकानेर में स्थित जूनागढ़ किले में बना बादल महल।
इस महल को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते है, यहां की खूबसूरती और वास्तुकला पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इतनी तपती गर्मी में भी आपको बादल महल में ठंडी-ठंडी हवा का अनुभव मिलता है।
View this post on Instagram
बादल महल किले की ऊंचाई पर बना हुआ है, और जब आप ऊपर की ओर जाते है, तो यहां चलने वाली हवा तपती गर्मी में भी आपको ताजगी का एहसास कराती है।
इसके अंदर का मनोरम दृश्य आपके मन को भा जायेगा। जैसे ही आप अंदर जायेंगे, तो चारों तरफ नील से बने हुए बादल आपको दीवारों पर देखने को मिलेंगे। जिन्हें देख कर लगेगा, जैसे आप बादलों के बीच आ गए है।
View this post on Instagram
यहां आपको एक पानी की टंकी भी देखने के लिए मिलेगी, जो ऊपर लगी टंकी से बांस के जरिए जुड़ी हुई है, और जब यह टंकी भर जाती थी, तो बादल महल में फव्वारा चालू किया जाता था। इस फव्वारे के बीच बच्चों को लेकर बैठा जाता था, और इसका आनंद लिया जाता था।
खास तौर पर यह महल बच्चों के लिए बनाया गया था, ताकि वो तपती गर्मी से बच पाए। इसका निर्माण 1851 में राजा सरदार सिंह जी द्वारा करवाया गया था। इसके अलावा यहां अन्य महल भी है, जो पूर्ण रूप से उस समय की संस्कृति और वास्तुकला को दर्शाते है।
जूनागढ़ किला घूमने का समय सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहता है। भारतीय पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपए और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क 300 रुपए होता है।
यहां जाने के लिए सर्दी का मौसम अच्छा रहता है, क्योंकि यह किला बीकानेर, राजस्थान में है, और यह रेगिस्तान के पास होने से यहां का तापमान गर्मी में 50 डिग्री तक भी चला जाता है।
यहां ट्रेन और बस की सुविधा है लेकिन अगर आप फ्लाइट से जाना चाहते है, तो आपको जूनागढ़ किले के नजदीकी हवाई अड्डा (केशोद हवाई अड्डा) पर उतरना पड़ेगा, जो यहां से 40 किलोमीटर दूर है, वहां से आप बस या टैक्सी करके जूनागढ़ किला जा सकते है।