आपने सिर्फ आगरा का ही ताजमहल देखा होगा पर क्या आपने दूसरे देशों में बने ताजमहलों को देखा है?

प्रेम, मोहब्बत, इश्क, प्यार, लव…शब्द कोई भी हो एहसास एक ही बयां करता है। जब भी सच्ची मोहब्बत का जिक्र होता है, तो कुछ नाम दिल-ओ-दिमाग में आ ही जाते हैं, जो इश्क की इबादत में खुद का फना कर गए,
जी हाँ हम बात कर कर रहे हैं भारत में मौजूद विश्व विख्यात ताजमहल की, यह प्राचीन धरोहर मोहब्त की वो इमारत है जो एक बादशाह ने अपनी बेगम की याद में बनवाई थी। हालांकि ताजमहल सिर्फ भारत में ही नहीं अपितु दुनिया के इन शहरों में भी मौजूद है।

अगर आपको हमारी इस बात पर यकीन नहीं होता है तो, जान लीजिए कि यह बात शत प्रतिशत है। आज हम आपको उन्हीं शहरों में मौजूद ताजमहल के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको जाकर अपनी आँखों से एक बार जरूर देखना चाहिए।
ये भी पढ़ें: आगरा में घूमने की जगह। Places to visit in Agra
इन जगहों पर मौजूद हैं हू व हू ताजमहल
1) ताजमहल बांग्लादेश
आगरा का ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है जिसे देखने पर्यटकों की भारी संख्या में भीड़ जुटती है। आपको बता दें कि ऐसा ही हू व हू ताजमहल हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी है। जिसे उसकी राजधानी ढाका में बनाया गया था। इस ताजमहल को बांग्लादेशी के फिल्म डायरेक्ट हसनउल्लाह मौनी ने सन 2008 में बनवाया था।
मौनी जब साल 1980 में आगरा गए थे तो वह ताजमहल की खूबसूरती देखकर आकर्षित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने देश में जाकर ताजमहल की हू व हू नकल बनाने की सोच ली थी। इस ताजमहल की खूबसूरती भी भारत में मौजूद ताजमहल के समान ही है। जिसे देखना हर किसी की दिली इच्छा रहती है।
2) ताजमहल यूके
यूके में भी मौजूद एक खूबसूरत ताजमहल मौजूद है जी हाँ यह बात बिल्कुल सही है। जिसे प्रिंस ऑफ वेल के लिए समर्पित किया गया था। जो कि देखने में बिल्कुल भारत के ताजमहल के समान ही है। इसको बनाने वाला बाकई काबिलेतारीफ है। यूके में इस ताजमहल को रॉयल पवेलियन नाम दिया गया है। जिसकी खूबसूरती देखना भी पर्यटकों की पहली पसंद है।
ये भी पढ़ें: जन्नत माने जाने वाले उत्तराखण्ड में हैं यह खूबसूरत झरने, जो घुमक्कड़ों को एक बार जरूर देखने चाहिए
3) ताजमहल दुबई
आपको दुबई में भी ऐसा ही खूबसूरत ताजमहल देखने को मिल जाएगा। जिसे ताज अरबिया नाम से जाना जाता है। यह एक ऐसी खूबसूरत इमारत है जिसे हू व हू ताजमहल जैसा बनाया गया है। लेकिन इस ताजमहल में फर्क़ इतना है कि इसमे काँच का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है और तो और इस ताज महल में मल्टी कुजीन रेस्टोरेंट और नाइट क्लब भी मौजूद हैं।
यह खूबसूरत इमारत 20 मंजिला है। जिसमे 350 कमरे हैं। जिसे देखना और इसके अन्दर बने नाइट क्लब में एंजॉय करना यहां आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद है।
4) ताजमहल चीन
इतना सभी जानते हैं कि चीन नकल के मामलों में सबसे आगे निकल चुका है। चीन दुनिया को एक अलग ही अंदाज में देखने की काबलियत भी रखता है इसी बीच चीन ने भारत के ताजमहल और वहाँ आने वाले भारी संख्या में पर्यटकों को देख अपने यहां भी ताजमहल बना डाला।
चीन का इसके पीछे का मकसद पर्यटकों को चीन की तरफ आकर्षित करने का है। यह चीन शेनझेन के एक थीम पार्क में असली ताजमहल का हू व हू एक ताजमहल तैयार कर दिया है। सफेद माबर्ल से बने इस चीन के ताजमहल को खिड़की नाम दिया गया है।
ये भी पढ़ें: किसी को नहीं पता ! ये हे भारत का दूसरा बेहद अनोखा व खूबसूरत ताजमहल। गुजरात में छिपी है ये अद्भुत विरासत
5) केलिफोर्निया हॉउस बोट ताजमहल
आपको कैलिफोर्निया जैसे खूबसूरत विकसित देश में भी ताजमहल की हू व हू बनावटी नकल देखने को मिल जाएगी। जिसे देखने मात्र से ही ऐसा प्रतीत होता है कि हम कैलिफोर्निया नहीं ब्लकि भारत के ताजमहल को देख रहे हों।
कैलिफोर्निया के ताजमहल बनने के पीछे का असली वाक्या शायद ही कोई जानता हो, लेकिन कहा जाता है कि इसे विनयार्ड उद्यमी बिल हरलान नाम के शक्स ने बनवाया था।
उनके ताजमहल बनाने का मुख्य कारण, उनका साल 1970 में भारत दौरा था, तब उन्होंने आगरा के ताजमहल को देखा और उस पर मंत्रमुग्ध होकर कैलिफोर्निया वापस लौट कर ताजमहल जैसा दिखाई देने वाला एक हॉउस बोट बनवा दिया था। जिसे आज भी देखा जा सकता है। कैलिफोर्निया के इस ताजमहल को देखने भी भारी तादाद में पर्यटक आते हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।