उत्तर प्रदेश के कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशन, जहां आप बिता सकते हैं अपनी छुट्टियां

Shikha Sahu

उत्तर प्रदेश राज्य अपने शहरों के लिए खूब मशहूर है। उत्तर प्रदेश में आपको घूमने के लिए विश्व प्रसिद्ध ताजमहल, पवित्र कुशीनगर, चहल-पहल वाले और जीवंत वाराणसी शहर को घूम सकते हैं। यदि आप गर्मियों की छुट्टी बिताना चाहते हैं तो आप उत्तर प्रदेश को चुन सकते हैं।

आगरा

आगरा उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है, उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल को देखने के लिए यहां देश विदेश से खूब लोग पहुंचते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए आगरा एक बहुत अच्छा विकल्प हैं। यमुना नदी के तट पर बसा आगरा इतिहास के दीवानों, खाने-पीने के शौकीनों के लिए अच्छा है।

वाराणसी

काशी और बनारस के नाम से मशहूर यह शहर दुनिया का सबसे पुराना जीवित शहर माना जाता है।वाराणसी हिंदू धर्म के सात पवित्र शहरों में से एक है। इस शहर में आपको लगभग हर मोड़ पर मंदिर मिलेंगे, काशी विश्वनाथ मंदिर, जो कि सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और सबसे पुराना मंदिर है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

लखनऊ

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी भी है और सबसे बड़े शहरों में से एक है। लखनऊ शहर जो कि नवाबों और कबाबों का यह शहर है जो अपनी इतिहास, साहित्य, वास्तुकला और संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। लखनऊ शहर न केवल उत्तर प्रदेश में ही बल्कि पूरे भारत के सबसे मशहूर शहरो में से एक है।

सारनाथ

सारनाथ उत्तर प्रदेश का एक और पवित्र पर्यटन स्थल है, जो कि ऐतिहासिक चमत्कार का एक शांत और आध्यात्मिक शहर है। यह बौद्धों के चार सबसे पवित्र स्थानों में से एक है जो सारनाथ से केवल 10 किमी की दूरी पर है।

झांसी

राजा बीर सिंह देव के द्वारा निर्मित झांसी किले से ही झांसी का नाम रखा गया है। मूल रूप से बलवंतनगर के नाम से जाना जाने वाला झांसी शहर जो एक किले के चारों ओर बना एक दीवार वाला शहर था। झांसी को उत्तर प्रदेश के जरूरी पर्यटन स्थलों में से एक बनाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment