गर्मियों में ठंड के मजे लेना हो तो एक बार जरूर जाएं खीरगंगा

अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश में ऐसे कई बड़े पर्यटन स्थल मौजूद हैं। जहां आप गर्मियों में जाकर सर्दियों का मजा ले सकते है। पर्यटक यहां ट्रैकिंग और स्कीइंग के लिए शिमला जाते हैं। लोग यहां बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश घूमने आते हैं। प्रदेश में कई घूमने लायक पर्यटन स्थल हैं। इनमें से एक खीरगंगा है, जो अपनी विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध हैं।

हॉट स्प्रिंग बॉथ

अक्सर विशेषज्ञ सेहतमंद रहने के लिए स्टीम बॉथ करने की सलाह देते हैं। वहीं खीरगंगा में ट्रैकिंग के बाद हॉट स्प्रिंग बॉथ की भी सुविधा है। जब भी आप खीरगंगा जाए तो हॉट स्प्रिंग बॉथ का आनंद ज़रूर लें।

कार्तिकेय गुफा

खीरगंगा में कई प्रसिद्ध मंदिर है, इनमें एक है कार्तिकेय मंदिर। कहा जाता है कि भगवान शिव जी के पुत्र कार्तिकेय ने यहां कई हजारों वर्षों तक कठिन तपस्या की थी। यह एक पवित्र स्थल है। यहां लोग हजारों की संख्या में आते है और कार्तिकेय गुफा में भगवान कार्तिकेय के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

ट्रैकिंग

अक्सर पर्यटक गर्मी के दिनों में ट्रैकिंग के लिए हिल स्टेशन की रुख करते हैं। यदि आप ट्रैकिंग का मजा लेना चाहते हैं तो खीरगंगा जाएं। खीरगंगा के ऊपर पहुंचने के बाद आप हिमालय के घने जंगल, वादियों और पहाड़ी बकरियों का दीदार भी कर सकते हैं।

कैफ़े

यदि आप खीरगंगा गए हैं तो कैफ़े जरूर जाएं। यहां के आसपास के कैफ़े में आप इजरायली और यूरोपियन डिशेश का स्वाद ज़रूर उठाएं। साथ ही आप यहां स्थानीय पकवानों का आनंद भी उठा सकते हैं। जो आपको उचित दामों पर होटलो में मिल जाता है।