‘ट्राइबल हार्टलैंड ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर यह जगह बन रही है सैलानियों की पहली पसंद

ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाके को घूमने के बजाए अब सैलानी ऐसे जगहों का चुनाव कर रहे है जो उन्हें सुकून दे सके, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ का एक ऐसा शहर काफी मशहूर हो रहा है जो ट्राइबल हार्टलैंड ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।

ट्राइबल हार्टलैंड ऑफ इंडिया के तमाम जगहों के बारे में बात करें उससे पहले आपको बता दे कि हम आखिर बात किस शहर की कर रहे है। आपको बता दें कि जिस शहर के बारे में हम आपसे जिक्र कर रहे हैं उसका नाम ‘जगदलपुर’ है। यह छतीसगढ़ के बस्तर जिले में है और यह बहुत प्राचीन गांव है।

अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और जंगली जानवरों के लिये एक विशाल संरक्षित वन से समृद्ध, जगदलपुर अपनी पारंपरिक लोक संस्‍कृति के लिये जाना जाता है जो इस क्षेत्र को विशिष्टता प्रदान करता है। तो आइये जानते है इस गांव में जाकर आप किन स्थानों को घूम सकते है –

दलपत सागर झील

दलपत झील, राज्य की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में गिनी जाती है, जो लगभग 350 हेक्टर में फैली है। हाल के वर्षों में यह राज्य में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में उभरी है। यहां न सिर्फ देश बल्कि विश्व भर के पर्यटकों का आगमन होता है। दरअसल इस झील का निर्माण वर्षा जल को इकट्टा करने के उद्देश्य के किया गया था, पर जल्दी ही यह झील फिशिंग और पर्यटन संबंधी गतिविधियों के लिए लोकप्रिय हो गई।

इन झील के मध्य एक द्वीप भी बना हुआ है, जो यहां का मुख्य आकर्षण माना जाता है। इस द्वीप पर एक मंदिर, लाइट हाउस और एक म्यूजिकल फाउंटेनभी बना हुआ है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

लामनी पार्क (Lamni park)

लामनी पार्क में लगभग 20 से अधिक पक्षी की प्रजातियों को देख सकते हैं, आप नेचर प्रेमी हैं तो फिर यहां जरूर जाएं। ये बेहद ही शांत जगह है, आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए यहां जा सकते है।

तीरथगढ़ वॉटरफॉल (Tirathgarh Waterfall)

तीरथगढ़ वॉटरफॉल में लगभग 300 फीट की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है, जो की देखने लायक होता है। यह वॉटरफॉल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का ही एक भाग है। ये जगह पिकनिक स्थल के रूप में भी फेमस है।

बस्तर पैलेस (Bastar Palace)

बस्तर पैलेस एक ऐतिहासिक स्थल है, ये किसी समय में राज्य का यह मुख्यालय हुआ करता था। इसका निर्माण राज्य के शासकों द्वारा कराया गया था, अगर जगदलपुर के इतिहास को करीब से जाना चाहते है तो यहां जरूर जाएं।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

जगदलपुर से लगभग 20 कि.मी की दूरी पर स्थित आप कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह उद्यान न सिर्फ अपने वन्यजीवन बल्कि कई प्राकृतिक आकर्षणों के लिए भी जाना जाता है। कैलाश और कुटुमसर गुफा भी इसी उद्यान में स्थित हैं। यह नेशनल पार्क यहां की कोलाब नदी के पास स्थित है।

इस पार्क की स्थापना 1982 में की गई थी। आप यहां कई वन्यजीवों की प्रजातियों को देख सकते हैं, जिसमें बाघ, तेंदुआ, जंगली बिल्ली, चितल, भौंकने वाली हिरण, लोमड़ी, गीदड़, जंगली सूअर, मगरमच्छ आदि को देख सकते हैं।

जगदलपुर तक कैसे पहुंचे

जगदलपुर में अच्छी तरह से रेल और सड़क मार्ग से राज्य के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। शहर अच्छी तरह से रेल और सड़क सेवाओं के माध्यम से जुड़ा हुआ है।JDB

जगदलपुर का अपना रेलवे स्टेशन है जिसका कोड है JDB साथ ही यहाँ हवाई अड्डा है जिसका कोड JGB है।