हिमाचल के इन 5 जगहों पर मना सकते है नए साल का जश्न, बर्फबारी का भी उठा पाएंगे लुफ्त

Sweta Patel

वैसे तो देश में कई पहाड़ी पर्यटन इलाके हैं जो आपको पसंद आएंगे। लेकिन हिमाचल प्रदेश के कई ऐसे क्षेत्र हैं जो दिसंबर-जनवरी में घूमने के लिहाज से बेस्ट हैं।

नया साल भी आ रहा है और इस मौसम भी काफी सुहाना हो गया है। नए साल के जश्न के लिए हम अलग अलग जगहों की तलाश करते रहते है ऐसे में आज हम जायेंगे हिमाचल प्रदेश की उन 5 जगहों के बारे में जहाँ जाकर आप नव वर्ष का जश्न मन सकते है साथ ही इन जगहों पर बर्फ़बारी का भी लुफ़्त उठा पाएंगे।

#1 शिमला

बात सर्दियों की हो, बर्फबारी या पहाड़ों की हो तो शिमला का नाम सबसे पहले दिल में आएगा। शिमला दिल्ली से काफी करीब भी है ऐसे में आप क्रिसमस या नए साल के मौके पर यहाँ पहुंच सकते है। दिसंबर के अंत में यहाँ आप बर्फबारी भी देख पाएंगे।

Snowfall in Shimla, Manali likely this week

#2 कुल्लू

हिमाचल के सबसे प्रमुख टूरिस्ट प्लेस में एक नाम हमेश आता है वह है कुल्लू। सर्दियों में कुल्लू घूमने लाखों पर्यटक पहुंचते है, यहां सर्दियों में बर्फबारी के लुभावने नजारे दिखते हैं। आप सफेद चादर से ढकी चोटियों के बीच अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ तस्वीरे ले सकते हैं।

Himachal braces for heavy snowfall, traffic through Rohtang tunnel stopped - Hindustan Times

#3 कुफरी

हिमाचल की यात्रा के दौरान आप कुफरी भी जा सकते है, यह जगह शिमला से केवल 15 किलोमीटर की दूरी पर है। कुफरी में आप घुड़सवारी, जीप राइड, सेब के बागान देख सकते हैं। यहां आपको कई तरह के एडवेंचर के विकल्प भी मिल जाएंगे। दिसंबर जनवरी में यहां बर्फबारी देखने को मिलती है, जो आपको आंनदित कर देगी।

Heavy snowfall brings life to a grinding halt in higher reaches of Himachal - Hindustan Times

#4 किन्नौर

हिमाचल में देवों की भूमि किन्रौर बसा है। यह शिमला से करीब 235 किमी दूर स्थित है। किन्नौर की भूमि पर हिंदू और बौद्ध धर्म दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। सर्दियों में ये वंडरलैंड में तब्दील हो जाता है।

Kalpa in winters –Experience snowfall amidst the Kinnaur Kailash mountain

#5 पराशर झील

हिमाचल प्रदेश में एक खूबसूरत जगह है, जहां जाना आप मिस नहीं करना चाहेंगे। हिमालय पर्वतमाला के बीचों बीच पराशर झील बसा है। पराशर झील मंडी जिले से लगभग 50 किमी दूर स्थित है।

8956 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस झील के पास आपको प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी। शांत और खूबसूरत इस जगह पर इस मौसम में बर्फबारी होती है।

Share This Article
Leave a Comment