क्रिसमस और न्यू ईयर में यहां लगने वाला है जमावड़ा, इन 5 बर्फीली जगह पर जा सकते है घूमने

बर्फबारी का अनुभव निश्चित रूप से किसी जादुई जगह का अनुभव करने से कम नहीं है। बर्फीली जगह में स्नोमैन बनना, बर्फ से खेलना, हाथों में स्नोबॉल बनाना और एक-दूसरे पर फेंकना हमारी और आपकी बकेट लिस्ट का हिस्सा है। लेकिन इसके लिए आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में ही ऐसी कई जगहें हैं, जहां आपको सर्दियों में एक से एक बर्फीली जगह मिल जाएगी।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

इसमें कोई शक नहीं है कि मनाली भारत के सबसे लोकप्रिय स्टेशनों में से एक है, साल का कोई महीना ऐसा नहीं होता है जिसमें लोगों की भीड़ न हो। और अगर सर्दियों की बात करें तो यहां लोग परिवार या दोस्तों के साथ प्लान बनाते हैं।

बर्फीली हवाएं, हल्की बारिश और भारी बर्फबारी, बर्फ से ढके पहाड़ और चीड़ के पेड़ों पर हल्की बर्फ बहुत ही मजेदार लगती है। मनाली न्यू मनाली और ओल्ड मनाली के लिए जाना जाता है।

5 Amazing Places to Visit During Kullu Manali Trip

गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर

पश्चिमी हिमालय के पीर पंजाल में स्थित गुलमर्ग किसी शीतकालीन स्वर्ग से कम नहीं है। यहां दिसंबर के महीने में तापमान -8 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। गुलमर्ग भारत में बर्फबारी देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

आप यहां स्कीइंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। गुलमर्ग में स्कीइंग के लिए जनवरी से फरवरी का समय सबसे अच्छा है। इस साल बर्फीली जगहों पर घूमने के लिए भी गुलमर्ग को काफी पसंद किया गया।

Gulmarg turns white as Kashmir witness season's first snowfall

चोपता, उत्तराखंड

चोपता सदाबहार जंगलों से घिरी एक खूबसूरत घाटी है, जो उत्तराखंड में केदारनाथ वन्यजीव अभयारण्य का एक हिस्सा है। यहां आपको दूर से ही जंगलों और पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर नजर आ जाएगी।

जनवरी के मौसम में इतनी अधिक बर्फबारी होती है कि लोगों का सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन फिर भी यह जगह सबसे ज्यादा भीड़ वाली जगह है। यहां पहुंचने के लिए आप देवरिया ताल का रास्ता भी चुन सकते हैं।

6 Best Reasons to Visit Chopta Valley in the Himalayas

ओली

बात जब विंटर ट्रैवल की हो तो वह भी बर्फबारी में औली से अच्छी जगह कोई हो ही नहीं सकती। यहां आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का लुत्फ उठा सकते हैं, आप समझ लीजिए, औली एक और गुलमर्ग है। यदि आप गुलमर्ग नहीं जा सकते हैं, तो आप औली जाकर कई गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

यह स्थान जोशीमठ से शुरू होने वाली भारत की सबसे लंबी केबल कार सवारी के लिए भी प्रसिद्ध है। औली हिमालय की चोटियों के अपने शानदार दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें नंदा देवी (7816 मीटर), भारत का दूसरा सबसे ऊँचा पर्वत भी शामिल है।

Auli Sightseeing Package | Book & Get 1800 Cashback!

धनौल्टी

धनोल्टी भले ही अपने पड़ोसी हिल स्टेशन मसूरी जितना मशहूर न हो, लेकिन इतना जरूर है कि यहां भी आपको सर्दियों की बर्फ का लुत्फ उठाने को मिलेगा। अगर आप क्रिसमस और न्यू ईयर की प्लानिंग कर रहे हैं तो धनोल्टी को इस ऑप्शन में शामिल कर सकते हैं। दिसंबर की शुरुआत में धनोल्टी में बर्फबारी हो सकती है। यहां आने से पहले बस एक होटल बुक कर लें, क्या पता वहां पहुंचने पर आपको कुछ न मिले।