बिहार की इस गुफा में छिपा है हर्यक वंश का खजाना, अंग्रेजों की तोप भी नहीं उड़ा पाई गुफा का दरवाजा

Sweta Patel

भारत में आज भी कई ऐसी रहस्यमय स्थान है जो बड़े से बड़े विज्ञान के लिए भी पहेली बनी हुई है। आज हम आपको बिहार में स्थित नालंदा का ‘सोन भंडार’ के बारे में बताने वाले है।

ऐसा कहा जाता है कि इस जगह पर सोने का खजाना है, जिसे हर्यक वंश के संस्थापक बिम्बिसार की पत्नी ने छिपा रखा है। आज तक कोई इस खजाना तक नहीं पहुंच पाया है।

Photo

इतना ही नहीं अंग्रेजों ने एक बार कोशिश भी की थी, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए थे। आइए, इस रहस्यमयी गुफा के बारे में जानते हैं-

ये भी पढ़ें: मात्र 1700 रूपए में बिहार से करें इस खूबसूरत हिल स्टेशन की यात्रा, यादगार बन जाएगी ट्रिप

Photo

यह स्थान बिहार राज्य के राजगीर में स्थित है। इतिहास की माने तो हर्यक वंश के संस्थापक बिम्बिसार को सोने चांदी से बेहद लगाव था। इसके लिए वह सोना और उसके आभूषणों को इकठ्ठा करते रहते थे।

उनकी कई रानियां थी, जिनमें एक रानी बिम्बिसार की पसंद का पूरा ख्याल रखती थी। जब अजातशत्रु ने अपने पिता को बंदी बना लिया और कारागार में डाल दिया, तब बिम्बिसार की पत्नी ने राजगीर में यह सोन भंडार बनवाया था।

ये भी पढ़ें: गोलघर और चिड़ियाघर हुआ बोरिंग! बच्चों को लेकर जाए पटना के इन 5 शानदार जगहों पर

Photo

इस गुफा में राजा द्वारा इकठ्ठा किए गए सभी खजानों को छिपा दिया गया था। आज तक यह गुफा विज्ञान के लिए पहेली है। इस गुफा में दो बड़े कमरे एक समान बनाए गए थे। एक गुफा में सैनिक रहते थे। जबकि दूसरे कमरे में खजानों को छिपाया गया था।

Photo

इस कमरे को एक बड़े से चट्टान से ढका गया है जिसे आज तक कोई खोलने में कामयाब नहीं हो पाया है। इस दरवाजे पर शंख लिपि में कुछ लिखा है। जिसे पढ़ने में अब तक कोई भी सफल नही हो पाया है।

सोनभद्र की तरह बिहार में भी है एक स्वर्ण भंडार, अंग्रेजों की तोप भी नहीं उड़ा पाई गुफा का दरवाजा - Hidden Treasure Of Magadha Empire Bimbisara In Son Bhandar Caves Rajgir -

आजादी से पूर्व अंग्रेजों ने एक बार तोप से इस दरवाजे को उड़ाने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली। इसके बाद यह एक किस्सी बनकर रह गया।

ये भी पढ़ें: 

Share This Article
Leave a Comment