भारत में है दुनिया की एक मात्र तैरती हुई झील, बेहद ही खास है लोकटक झील
दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम दुनिया की एकमात्र तैरती हुई झील के बारे में बात करेंगे जो की भारत में ही है, इसे तैयार हुआ उद्यान भी कहा जाता है। तो चलिए विस्तार से जानते है इस खास झील के बारे में –
दोस्तों हम झील की बात कर रहे है उसका नाम लोकटक झील (Loktak Lake) है, यह झील भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में स्थित है। यह झील अपने ऊपर तैरती हुई घासों के लिए प्रसिद्ध हैं, जिसपे घर भी बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान की ये जगहें हैं परफेक्ट, देखें राजशाही तस्वीरें
यह झील अपनी अलौकिक सुंदरता के कारण दूर-दूर से पर्यटकों को आकर्षित करती है, यह झील मणिपुर की राजधानी इम्फाल (Imphal) से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे जल की झील है, जो जल की सतह के ऊपर तैरती फुमडी के लिये प्रसिद्ध है। यह झील अपने तैरते वृत्ताकार दलदलों (स्वैंप) के लिये जानी जाती है, जिन्हें स्थानीय भाषा में फुमडी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के क्लिफ्टॉन की तरह बिहार में भी है एक सस्पेंशन ब्रिज, 300 फीट ऊपर रोमांच का अनुभव
इन फुमड़ी की मोटाई 2 मीटर तक होती है, इनकी जड़े झील के तल तक गर्मी के मौसम में चली जाती हैं। इस इलाके में इंसानों के अलावा 425 प्रजातियों के जानवर भी पाए जाते हैं, चिड़िया की 100 प्रजातियां हैं और 233 तरह के पानी वाले जीव भी यहां मौजूद हैं।
आपको बता दें कि इस झील पर दुनिया का एकलौता तैरने वाला नेशनल पार्क (Floating National Park) भी है जिसका नाम कीबुल लामजाओ नेशनल पार्क (Keibul Lamjao National Park) है।
ये भी पढ़ें: पुरी से भी बेहद खूबसूरत है ओडिशा की यह जगह, इस बीच की तस्वीरें मन को लुभा देगी
लोकटक झील कई लोगों के लिए जीवन जीने का सहारा है। मछुआरे अपनी दैनिक आय के स्रोत के लिए इस पर निर्भर हैं, जैसे सिंचाई, जल विद्युत उत्पादन और पीने के पानी की आपूर्ति के लिए इस पर निर्भर हैं।
यहां आपको बांस, चट्टानों, धातु की प्लेटों और छड़ों से बनी फुमदी पर बनी झोपड़ियों में रहने वाले 3000 से अधिक मछुआरों के परिवार मिल जाएंगे।
image credit: insta
ये भी पढ़ें: ताजमहल के अलावा आगरा में बेहद खास हैं ये टूरिस्ट प्लेस, देखें खूबसूरत तस्वीरें