रंगों का त्यौहार यानि होली का दिन आने में कुछ ही दिन बचें हैं। देश ले लगभग हर राज्य, शहर और गांव में इस त्यौहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
देश के अलग अलग शहरों में होली मनाने के अपने तौर तरीके और परंपरा है। कृष्णा की नगरी वृन्दावन और बरसाने की होली देशभर में प्रचलित है लेकिन क्या आपने कभी होली मनाने के लिए राजस्थान का रुख किया है?
View this post on Instagram
जी हां, राजस्थान के अलग-अलग शहरों में भी बेहद अनोखे अंदाज में होली का त्यौहार मनाया जाता है। यहां होली मनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैलानी पहुंचते हैं।
पुष्कर के वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर होली आयोजन होता है, यहां लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इन दोनों ही जगहों पर आपको विदेशी पर्यटक स्थानीय लोगों के साथ जमकर होली खेलते हुए नजर आ जाएंगे। साथ ही डीजे की धुन लोगों को और मदहोश कर देती है।
दोस्तों हम बात कर रहे है अंतराष्ट्रीय स्तर पर फेमस हो चुकी पुष्कर होली की जिसे मनाने का अपना ही अंदाज है। राजस्थान के अजमेर में पुष्कर नाम का हिंदू तीर्थ स्थल है। भगवान ब्रह्मा का एकमात्र मंदिर पुष्कर में ही स्थित है।
पुष्कर के लोग होली को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। अगर आप भी इस साल की होली को कुछ अलग ढंग से मनाना चाहते हैं, तो इस बार आपको भी पुष्कर जरूर जाना चाहिए, क्योंकि अगर आपने यहां की होली नहीं देखी तो समझ लीजिए आपने कुछ नहीं देखा।
पुष्कर की कपड़ा फाड़ होली न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, स्थानीय लोगों के साथ विदेशी पर्यटक रंग और गुलाल के साथ जमकर होली खेलते हैं। इस दौरान कपड़ा फाड़ने की लोगों में एक अनोखी होड़ सी मचती है। ऐसा दिलचस्प नजारा देखने के लिए लोग सुबह से ही अपने घरों की बालकनी और छतों पर बैठ जाते हैं।
होली महोत्सव के दौरान रोजाना संगीतमय प्रस्तुति, रंगारंग कार्यक्रम, राजस्थान का पारंपरिक नृत्य आदि का आयोजन होता है।