थाईलैंड घूमने के लिए IRCTC लेकर आया है खास टूर पैकेज, बहुत सस्ते में हो जाएगी इंटरनेशनल ट्रिप

घूमने फिरने के शौकीन विदेश जाने की इच्छा जरूर रखते है, हमारे मन रहता ही है की कभी हम भारत से अलग किसी दूसरे देश की यात्रा करें जहाँ का रहन सहन, कल्चर, भाषा सब हमसे अलग हो. अगर आपके भी मन में कुछ इसी तरह का प्लान है तो आइआरसीटीसी आपके लिए लेकर आया है बेहतरीन टूर पैकेज।
आइआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज से आप अपने विदेश यात्रा वाली विश को पूरा कर सकते है, आइआरसीटीसी ने दो टूर पैकेज शेयर किए हैं, जिसमें आप थाइलैंड की यात्रा कर सकते हैं। खूबसूरती, प्राचीन मंदिरों, अमेजिंग फूड और जीवंत नाइटलाइफ के साथ, थाईलैंड वास्तव में एक आकर्षण डेस्टिनेशन है, जो दुनिया भर के लोगों को आकर्षित करता है।
IRCTC ने लांच किया है दो पैकेज
आइआरसीटीसी के दो टूर पैकेज हैं जिसमें से एक है 5 रात और 6 दिन का पैकेज जिसका नाम फुकेत क्राबी मिस्टिक आइलैंड पैकेज है, जो कोलकाता से है। वहीं दूसरा 4 रात 5 दिन का पैकेज है, जिसका नाम थाईलैंड के खजाने है। जो मुंबई से शुरू होगा।
थाईलैंड के खजाने
- यात्रा कार्यक्रम-मुंबई – बैंकॉक – पटाया – बैंकॉक – मुंबई
- यात्रा मोड- फ्लाइट
- तारीख – 06.09.2022 से 11.09.2022 तथा 07.10.2022 से 12.10.2022
- टूर की कीमत – आप अपने मुताबिक इस पैकेज को चुन सकते हैं। कम्फर्ट के पैकेज की बात करें तो सिंगल ऑक्युपेसी 58,100 रुपये में है। डबल ऑक्युपेसी 50,500 रुपये और ट्रिपल ऑक्युपेसी 50,500 रुपये में है। इसके अलावा बच्चे के पैकेज के कीमत अलग है।
फुकेत क्राबी मिस्टिक आइलैंड पैकेज
- यात्रा मोड- फ्लाइट
- तारीख – 15.10.2022 और दूसरा 20.10.2022
- यात्रा कार्यक्रम- मुंबई – बैंकॉक – पटाया – बैंकॉक – मुंबई
- टूर की कीमत – आप अपने मुताबिक इस पैकेज को चुन सकते हैं। कम्फर्ट के पैकेज की बात करें तो सिंगल ऑक्युपेसी 66,620 रुपये में है। डबल ऑक्युपेसी 58,850 रुपये और ट्रिपल ऑक्युपेसी 58,850 रुपये में है।