यह नजारा चीन नहीं बिहार का है, ग्लास ब्रिज पर चलने की तस्वीर देख रूह काँप जाएगी

क्या आपने पूरी तरह से कांच से बना हुआ कोई खूबसूरत ग्लास ब्रिज देखा है? अगर नहीं देखा तो बिहार आपके स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बिहार के नालन्दा जिले के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में पूर्वोत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हुुुुआ है जो पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है।

कांच से बने इस पुल से नीचे की ओर देखने पर ऊंचाई से ऐसा लगता है जैसे हम आसमान में हों और हमारे नीचे कोई जमीन नहीं है, देखकर ऐसा लगता है कि अब नीचे गिर जाएंगे।

राजगीर का ग्लास ब्रिज  चीन के हांगझोऊ की तर्ज पर बनाया गया है. दुनिया में कुछ गिनी-चुनी जगहों पर ही इतने बड़े ग्लास के ब्रिज हैं. राजगीर का ग्लास ब्रिज भारत का दूसरा ग्लास ब्रिज है. यहां जाकर आपको विदेश की तरह फीलिंग आएगी।

कांच का ये पुल 200 फीट की ऊंचाई पर है. ये 6 फीट चौड़ा है। पुल बहुत मजबूती से बना है इसीलिए कांच का पुल होने के बावजूद इस पुल पर 40 लोग एक साथ जा सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CnrqT-_tT91

विदेशों की तरह खूबसूरत ये जगह घूमने के लिए आपको मात्र 200 रुपये खर्च करने होंगे. ग्लास ब्रिज जाने के लिए एंट्री फीस 50 रुपये है जबकि इस पुल पर घूमने के लिए आपको 150 रुपये चुकाने होंगे।

राजगीर ग्लास के ब्रिज पर जाने के लिए आपको Rajgirzoosafari.in पर जाकर टिकट बुक करना होगा। राजगीर पहुंचना काफी आसान है, आप पटना से टैक्सी या बस के जरिए राजगीर पहुंच कर ग्लास ब्रिज की सैर कर सकते हैं।