हर कोई घूमने का शौकीन होता है। अधिकतर लोग घूमने के लिए ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं जहां पेड़ों से घिरी वादियां हों, बहते हुए झरने-नदियां हों और प्राकृतिक हरियाली हो। लेकिन कई लोग यूनीक जगह जाना पसंद करते हैं और एडवेंचर का आनंद उठाते हैं।

ऐसी ही एक जगह है डेथ वैली जिसे दुनिया की सबसे शानदार घाटियों में से एक माना जाता है। यह नेवादा और कैलिफोर्निया के बीच स्थित है। डेथ वैली उत्तरी अमेरिका का सबसे निचला स्थान है।
View this post on Instagram
मौत की घाटी का तापमान पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 56.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गिनेस बुक ऑफ रेकॉर्ड में दर्ज है।
यह घाटी रंग-बिरंगी चट्टानों से भरी है। इसे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। दूसरी हैरान करने वाली बात है कि समुद्र तल से 282 फीट नीचे होने के बाद भी यह घाटी एकदम सूखी है।
View this post on Instagram
कुछ रिपोर्ट बताती हैं कि डेथ वैली में करीब 300-350 किलो की चट्टानें अपने आप एक जगह से दूसरी जगह चली जाती हैं। यह भी माना जाता है कि शैतान पृथ्वी पर शुष्क जगहों पर रहते हैं और डेथ वैली दुनिया की सबसे शुष्क जगह में से एक है।
चौड़ी पहाड़ियां, गड्डे, मछलियों की दुर्लभ प्रजातियां, अंधेरी रात के आसमान की अजीबो-गरीब घटनाएं अभी तक रहस्य बनी हुई हैं।
View this post on Instagram
डेथ वैली या मौत की घाटी में रेसट्रैक प्लाया नाम का एरिया है जहां पहले कभी झील हुआ करती थी। अब वह झील सुख गई है और पूरी इलाका समतल जमीन है जो पत्थरों के खिसकने के लिए बहुत उपयुक्त है।
View this post on Instagram
भूवैज्ञानिकों का मानना है कि इस जगह पर कभी समुद्र रहा होगा क्योंकि यह समुद्र तल के नीचे है और घाटियों में नमक के टीले भी मिले हैं। यहां की पहाड़ों और मिट्टी में अलग-अलग तत्व जैसे बोरेक्स, नमक, सोना और चांदी पाए जाते हैं।