देखनी है जन्नत तो एक बार जरूर जाएं उमियम लेक, खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देगी
भारत विविधताओं का देश है और अलग-अलग मौसम और तापमान के कारण यहां प्रकृति के भी अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं। कहीं पहाड़ तो कही रेगिस्तान, कही कल-कल बहती नदियां तो कहीं सुदूर तक मैदान ही मैदान।
भारत की यह विविधता दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर खींचती है, भारत में जाने कितनी देखी-अनदेखी खूबसूरत जगहें हैं जहां एक बार जाने के बाद वहां से वापस आने का मन नहीं करता। ऐसी ही एक मनमोहक जगह है मेघालय की उमियम लेक।

उमियम झील मेघालय की सबसे बड़ी कृत्रिम झीलों में से एक है जो शिलॉन्ग से लगभग 15 किमी दूर स्थित है। इसे ज़्यादा आसानी से बारा पानी या बड़े पानी के रूप में पहचाना जाता है, और यह लगभग 220 वर्ग किमी क्षेत्र में पसरी है।
View this post on Instagram
इस झील के चारों ओर सिल्वन पहाडि़यां और हरे खासी चीड़ वृक्ष है जो इस विशाल झील के वैभव को बढ़ाते हैं। यह पानी के खेल और साहसिक सुविधाओं जैसे कायॅकिंग, वॉटर साइकिलिंग, स्कूटिंग और बोटिंग के लिए भी जाना जाता है।
View this post on Instagram
पनबिजली उत्पादन हेतु पानी का भंडारण करने के लिए उमियम नदी पर बांध बांधते समय इसे बनाया गया था। हालांकि इसे शुरू में बांध या जलाशय के रूप में स्थापित किया गया था, लेकिन अब यह एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है।
View this post on Instagram
झील के सुरम्य और भव्य पर्यावरण के चलते इसकी तुलना अक्सर स्कॉटलैंड की खूबसूरत झीलों से होती है। इसके तट के निकट एक सुंदर बगीचा है लुम नेहरू पार्क, जो पक्षी-अध्येताओं के लिए एक अनिवार्य स्थल है।
View this post on Instagram
एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल होने के अलावा, यह पार्क अपने ऑर्किड-घर, पक्षीशाला और विशाल घास-मैदानों के लिए भी जाना जाता है। यह दोनों ओर विशाल देवदार के पेड़ों के साथ पटा पड़ा है और यहां खूब खुली जगह है, जहां बच्चे खूब मज़े से खेल सकते हैं।