उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात, 5 घंटे से भी कम में दिल्ली से देहरादून! जानिए रूट, किराया और स्टॉपेज

उत्तराखंड को देश के सबसे प्रीमियम ट्रेन में से एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए आज 25 मई को दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi-Dehradun Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह वंदे भारत ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली को देवभूमि से जोड़ेगी, यह सुपर हाई स्पीड ट्रेन के सौगात के बाद दिल्ली और देहरादून की दूरी अब 5 घंटे से भी कम में पूरी की जा सकेगी। तो आइए जानते है इस ट्रेन के टाइम टेबल, किराए और स्टॉपेज के बारे में –
दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस रूट
दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी 314 किलोमीटर है, आमतौर पर अन्य ट्रेनों को यह सफर पूरा करने में 6 घंटे से 8 घंटे का वक्त लगता है। लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस यह दूरी महज 4 घंटे 45 मिनट में तय करेगी। यह ट्रेन मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार में रुकेगी
वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी, बुधवार को इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का संचालन नहीं होगा। आम लोग इस ट्रेन के सफर का लुप्त 29 मई से उठा पाएंगे। यह नई दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से यह ट्रेन देहरादून के लिए उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर है यह मिनी लद्दाख! बन चूका है फोटोग्राफी के परफेक्ट डेस्टिनेशन

दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस किराया
अगर इस ट्रेन के किराए की बात करें तो एसी चेयर कार का किराया 1,065 रुपये (Delhi-Dehradun Vande Bharat Express Fare) और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1,890 रुपये होगा। इस किराए में कैटरिंग चार्ज भी शामिल है तो यात्रियों को सफर के दौरान खाना भी उपलबध कराया जाएगा।
दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस टाइम टेबल
ट्रेन संख्या 22457 दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस आनंद विहार रेलवे स्टेशन से शाम 5:50 बजे (Delhi-Dehradun Vande Bharat Express Timing) चलकर रात 10:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। यह मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार में रुकेगी
- आनंद विहार से यह 17:50 बजे रवाना होगी
- मेरठ सिटी से यह 18:38 बजे मुजफ्फरनगर के लिए चलेगी,
- 19 :08 बजे यह मुजफ्फरनगर से सहारनपुर के लिए रवाना होगी,
- सहारनुपुर से 19:55 बजे रुड़की के लि चल पड़ेगी,
- रुड़की यह 20:28 बजे पहुंचेगी और यहां से हरिद्वार के लिए 20:31 बजे चल पड़ेगी,
- हरिद्वार से 21:15 बजे चलकर यह देहरादून 22:35 बजे पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: ऋषिकेश या देहरादून जा रहे हैं तो प्रकिर्तिक खूबसूरती से भरी इस रहस्यमयी जगह को मिस मत कर देना!
देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस टाइम टेबल
ट्रेन नंबर 22458 देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7 बजे देहरादून से चलकर 11:45 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।
- देहरादून से 07:00 बजे चलकर यह हरिद्वार जं पर 08:01 बजे पहुंचेगी
- हरिद्वार से 8:04 बजे रुड़की के लिए रवाना होगी,
- रुड़की से यह 0:849 बजे चलकर सहारनपुर 09:24 बजे पहुंचेगी,
- 09:27 बजे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होगी,
- मुजफ्फरनगर से 10:07 बजे मेरठ के लिए चलेगी,
- मेरठ से 10:37 बजे आनंद विहार टर्मिनस के लिए चलेगी,
- आनंद विहार टर्मिनस 11:45 बजे पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें: गर्मी में हनीमून के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन, पहले नहीं देखे होंगे ऐसे नजारें!