अयोध्या जिले (फैजाबाद) में घूमने की जगह |Places to visit in Ayodhya (Faizabad)
उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख जिला अयोध्या है जिसे फैजाबाद के नाम से भी जाना जाता है। अयोध्या भगवान श्री राम की जन्मस्थली है, पहले फैजाबाद जिले के नाम से जानने वाले नाम को अयोध्या नाम में परिवर्तित कर दिया गया। सरयू नदी के किनारे बसे हुए अयोध्या शहर में लगभग 5000 से भी ज्यादा मंदिर है। इसके साथ ही आपको यहां पर सरयू नदी का सुंदर घाट भी देखने को मिलता है।अयोध्या उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां पर आपको कई सारे मंदिर दर्शन करने के लिए मिलते हैं।
अयोध्या जिले (फैजाबाद) में घूमने की जगह |Places to visit in Ayodhya (Faizabad)
हनुमान गढ़ी मंदिर अयोध्या (anuman Garhi Temple Ayodhya)
अयोध्या का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमानगढ़ी मंदिर जो कि हनुमान जी को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर में हनुमान जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा विराजमान हैं। मंदिर में हनुमान जी का गर्भ ग्रह बहुत ही सुंदर है। अयोध्या शहर के बीचो बीच में स्थित यह मंदिर जहां आपको हनुमान जी की बाल्यकाल रूपी प्रतिमा देखने के लिए मिलती है। मंदिर में हनुमान जी के बहुत सारे भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या (Shri Ram Janmabhoomi Ayodhya)
अयोध्या शहर का सबसे प्रसिद्ध स्थल श्री राम भगवान की जन्मभूमि है। जो कि पूरे देश में प्रसिद्ध एक धार्मिक स्थलों में से एक है। जहां पर आपको भगवान श्री राम के बाल गोपाल रूप में दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर श्री राम भगवान जी का एक भव्य मंदिर भी देखने को मिलता है। इसके अलावा आपको यहां मंदिर में लक्ष्मण जी के, भरत जी के और शत्रुघ्न जी के भी दर्शन करने के लिए मिल जाते हैं।

कनक भवन अयोध्या (Kanak Bhavan Ayodhya)
पूरे अयोध्या शहर में प्रसिद्ध कनक भवन अयोध्या शहर के मुख्य मंदिर में से एक है। माता सीता और प्रभु श्री राम जी को समर्पित इस मंदिर के गर्भ गृह में माता सीता और प्रभु श्री राम जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा के दर्शन होते है। इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता हैं कि कनक भवन को माता केकई ने सीता जी को मुंह दिखाई की रस्म मे तोहफे के रूप में दिया गया था। जहां पर माता सीता जी और श्री राम जी अपने निवास स्थान के रूप में उपयोग करते थे।

अशर्फी भवन अयोध्या (Asharfi Bhawan Ayodhya)
अयोध्या का एक मुख्य धार्मिक स्थल अशर्फी भवन है। इस मंदिर को अशर्फी भवन के नाम से इसलिए जाना जाता हैं क्योंकि इस मंदिर की मरम्मत के समय यहां पर सोने के सिक्के मिले थे। साथ ही मंदिर में माता लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा देखने को मिलती है।
श्री नागेश्वर नाथ मंदिर अयोध्या (Shri Nageshwar Nath Temple Ayodhya)
भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर अयोध्या में राम की पौड़ी के पास में स्थित है, जो कि बहुत ही सुन्दर और प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर के गर्भ गृह में आपको शिवलिंग के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। कहा जाता है कि राम के पुत्र कुश ने इस मंदिर को बनवाया था। इसके अलावा यहां पर शिवरात्रि के समय भक्तो की बहुत ज्यादा भीड़ होती है। मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए बहुत सारे भक्त आते हैं।
बड़ी देवकाली देवी मंदिर अयोध्या (Badi Devkali Devi Temple Ayodhya)
अयोध्या जिले का एक प्रसिद्ध मंदिर बड़ी देवकाली मंदिर है। पूरे अयोध्या शहर में प्रसिद्ध यह मंदिर जहां पर एक कुंड देखने के लिए मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में भगवान रामचंद्र जी की कुलदेवी विराजमान थी। यह मंदिर देवी गिरजा को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर के पर गर्भ ग्रह में गिरजा माता के दर्शन करने के लिए मिलते हैं। यहां पर आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा।

महाराज दशरथ जी का राज महल अयोध्या (Palace of Maharaj Dasaratha Ayodhya)
अयोध्या जिले का एक प्रमुख धार्मिक स्थल महाराज दशरथ जी का राजमहल है। यह एक प्रसिद्ध स्थल है जो भगवान श्री राम जी के पिता दशरथ जी का है। यह महल भी बहुत सुंदर है, जहां पर आपको राम जी, लक्ष्मण जी और सीता जी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा दर्शन मिल जाते है। इस महल का प्रवेश द्वार बहुत ही आकर्षक है।

राम की पौड़ी (Ram Ki Pauri Ayodhya)
अयोध्या शहर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल राम की पौड़ी है, जहां पर सरयू नदी पर बनाया गया मानव निर्मित एक बहुत अच्छा और सुंदर घाट है। इस घाट में आकर आप स्नान भी कर सकते है। यहां पर शाम के समय बहुत अच्छा लगता है क्योंकि यहां पर कलरफुल लाइट जलाई जाती है, जिससे यह जगह और भी ज्यादा सुंदर लगने लगती हैं।
