औरंगाबाद में घूमने की जगह। Places to visit in Aurangabad

Shikha Sahu

औरंगाबाद महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है जो अपने कई आकर्षक दर्शनीय स्थलों से पर्यटकों को आकर्षित करता है। औरंगाबाद अपने ऐतिहासिक स्थल अजंता, एलोरा, दौलताबाद किले के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है जिन्हें  देखने के लिए पूरे भारत के पर्यटक यात्रा करते हैं। औरंगाबाद भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध शहर है जिसे 2010 में सरकार ने महाराष्ट्र की पर्यटन राजधानी के रूप में घोषित किया था।

औरंगाबाद में घूमने की जगह। Places to visit in Aurangabad


घृष्णेश्वर मन्दिर

घृष्णेश्वर मन्दिर एलोरा में स्थित 13 वीं शताब्दी का शिव मंदिर है जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। मंदिर की वास्तुकला बेहद खूबसूरत है जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है और दक्षिण भारतीय शैली का अनुसरण करती है। औरंगाबाद में स्थित एक प्रमुख मंदिर है जो भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक के रूप में जाना जाता है।

घृष्णेश्वर मन्दिर 

 

बीबी का मकबरा

बीबी का मकबरा का निर्माण औरंगजेब ने अपनी पत्नी की याद में वर्ष 1661 में करवाया था। बीबी का मकबरा औरंगज़ेब के शासनकाल के दौरान बनाई गई सबसे बड़ी संरचनाओं में से एक है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है जिसकी ताज महल से खास समानता है। यह आकर्षक स्मारक ताजमहल से मिलता जुलता है, क्योंकि इसका डिजाइन बनाने की मुख्य प्रेरणा ताजमहल से मिली थी।

बीबी का मकबरा

अजंता की गुफाएं

अजंता की गुफाएं विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल हैं। औरंगाबाद से सिर्फ 99 किमी की दूरी पर स्थित है जो अपने पर्यटन और विरासत क्षेत्रों के लिए प्रसिद्ध है।

अजंता की गुफाएं

 

दौलताबाद किला

दौलताबाद किला ‘महाराष्ट्र के सात अजूबों’ में से एक के रूप में जाना जाता है, जिसका निर्माण 12 वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। पर्यटकों को इस किले तक पहुंचने के लिए 750 सीढियां चढ़ कर जाना होता है, लेकिन ऊपर से नीचे का दृश्य बहुत ही शानदार नजर आता है। औरंगाबाद के मुख्य शहर से 15 किमी दूर स्थित एक प्राचीन संरचना है जो हरियाली के बीच बड़ी ही शान से खड़ा है।

दौलताबाद किला

 

सिद्धार्थ गार्डन

सिद्धार्थ गार्डन में स्थानीय लोग पिकनिक मानाने के लिए भी आते हैं। पार्क में पर्यटक कई तरह की सुंदर मछलियों को देख सकते हैं। एक आकर्षक स्थल है जो हरे भरे परिदृश्यों से भरा हुआ है। सिद्धार्थ गार्डनऔरंगाबाद रेलवे स्टेशन से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर और बीबी का मकबरा से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके साथ ही यह पार्क जॉगर्स, प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के बीच भी काफी लोकप्रिय है।

सिद्धार्थ गार्डन

 

गुल मंडी

यह बाजार अजंता और एलोरा से प्रेरित मोर, फूल आदि के डिजाइन के लिए जाना जाता है। औरंगाबाद शहर का एक प्रसिद्ध और बड़ा बाजार है जो हिमरू शॉल और साड़ी के लिए जाना जाता है।

बानी बेगम गार्डन

बानी बेगम गार्डन एक हरे-भरे स्थल पर मुगल वास्तुकला का शानदार नमूना है और इसका नाम औरंगजेब के बेटे की पत्नी बानी बेगम के नाम पर है। औरंगाबाद से 24 किमी की दूरी स्थित है जो आकर्षक फव्वारे, खंभे और बड़े पैमाने पर गुंबदों के साथ सजा हुआ है।

बानी बेगम गार्डन

खुल्दाबाद

यहां पर 1500 सूफी संतों की कब्रें हैं और 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में इस शहर में औरंगजेब द्वारा कब्जा कर लिया गया था जिसने शहर के चारों ओर एक मजबूत दीवार का निर्माण किया था। खुल्दाबाद के पास स्थित एक छोटा सा शहर है जो औरंगाबाद से लगभग 13 किमी और अजंता और एलोरा गुफाओं के विश्व विरासत स्थल से 3 किमी दूर स्थित है।खुल्दाबाद

इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment