जामनगर में घूमने की जगह। Places to visit in Jamnagar

गुजरात राज्य अपने खूबसूरत स्थलों के लिए जाना जाता है। और इन्हीं खूबसूरत शहरों में से एक है जामनगर, जो कि किसी जन्नत से कम नहीं हैं। इसके साथ ही जामनगर पहली मरीन सेंचुरी और तेल रिफाइनरी के लिए भी जाना जाता है। जामनगर घूमने के लिए हर साल लगभग लाखों लोग यहां घूमने के लिए आते हैं।

जामनगर में घूमने की जगह। Places to visit in Jamnagar


 

मरीन राष्ट्रीय उद्यान

जामनगर से लगभग 50 किमी की दूरी पर स्थित मरीन राष्ट्रीय उद्यान जो अपनी जलीय आकर्षण और खास सरंचना के लिए जाना जाता है। इस राष्ट्रीय उद्यान को जलीय जीवों के संरक्षण के लिए बनाया गया है। जामनगर घूमने के लिए हर साल लाखों विदेशी पर्यटक इस आकर्षण को देखने के लिए यहां पर आते है। जहां 42 द्वीप अपने सुन्दर जलीय आकर्षण से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। समुद्र के किनारे शानदार दृश्य का आनंद लेने के लिए आप यहां घूमने के लिए आ सकते है।

मरीन राष्ट्रीय उद्यान
                                    मरीन राष्ट्रीय उद्यान

 

खिजादिया पक्षी अभयारण्य

गुजरात में घूमने के लिए खिजादिया अभयारण्य एक बहुत ही शांत वातावरण का और आरामदायक पर्यटन स्थल है। जो कि ताजा पानी और समुद्र की उपस्थिति के कारण प्रसिद्ध है। साथ ही अगर आप पक्षी प्रेमी या प्रकृति प्रेमी है तो आपको यहां आकर घूमने में और भी ज्यादा मजा आयेगा। इस अभयारण्य में लगभग 300 से भी अधिक प्रकार के सुन्दर पक्षी निवास करते हैं जो अपनी आकर्षक सुंदरता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

खिजादिया पक्षी अभयारण्य
                       खिजादिया पक्षी अभयारण्य

 

शिवराजपुर बीच

शिवराजपुर तट द्वारका से लगभग 12 किमी की दूरी पर स्थित है, जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए एक बहुत अद्भुत जगह है, जहां पर आपको प्राकृतिक सौंदर्यता देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही आप यहां सफेद बालू और नीले पानी से परिपूर्ण इस बीच पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ आ कर यहां का मज़ा ले सकते है।

शिवराजपुर बीच
                                 शिवराजपुर बीच

प्रताप विलास पैलेस

जामनगर में घूमने लायक जगह में आप के लिए प्रताप विलास पैलेस एक बहुत ही शानदार पर्यटन स्थल है, जिसे ऐतिहासिक संरचनाओं में से एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता हैं। यहां हर साल दुनियाभर के इतिहास और कला प्रेमी इस पैलेस की फूल पत्तियों और जानवरों की दीवारों पर कि गई सुन्दर नक्काशी को देखने के लिए आते हैं। यह महल प्राचीन भारतीय वास्तुकला को दर्शाता है।

प्रताप विलास पैलेस
                                 प्रताप विलास पैलेस

 

द्वारिकाधीश मन्दिर

द्वारिकाधीश मन्दिर जामनगर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक हैं। गोमती नदी के किनारे पर स्थित यह मंदिर श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ा हुआ है। और जगह से गोमती नदी अरब सागर में मिलती हैं। और इस मंदिर को बहुत से लोग जगत मन्दिर के नाम से भी जानते हैं। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते है, यह मंदिर भगवान श्री द्वारिकाधीश जी को समर्पित हैं जो कि बहुत ही खूबसूरत मंदिरों में से एक है।

द्वारिकाधीश मन्दिर
                                     द्वारिकाधीश मन्दिर

 

लखोटा लेख

लखोटा झील जामनगर में स्थित है, जहां पूरे साल सुन्दर पक्षियों की कूजन सुनाई देती हैं। यह एक खूबसूरत और आरामदायक घूमने के लिए जगह है। शाम के वक्त यह जगह और भी खूबसूरत लगने लगती हैं। और हर साल यहां 75 तरह के प्रवासी पक्षी आते है। इसके अलावा आप यहां आसपास के स्वादिष्ट व्यंजन को भी चखते हैं।

लखोटा लेख
                                          लखोटा लेख

 

जामनगर कैसे पहुचें

रेल मार्ग द्वारा

यदि के रेल मार्ग द्वारा जामनगर पहुंचाना चाहते है तो आप दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और भी कई शहरों से चलने वाली ट्रेनों से आसानी से पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग द्वार

जूनागढ़, राजकोट, अहमदाबाद और पोरबंदर शहरों से होते हुए भी सड़क मार्ग द्वारा आप जामनगर आसानी से जा सकते हैं।

हवाई मार्ग द्वारा

जामनगर का सबसे पास स्थित हवाई अड्डा अहमदाबाद हवाई अड्डा है। और यह हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों ही उड़ानों के लिए कार्य करता है।