पन्‍ना में घूमने की जगह। Places to visit in Panna

पन्‍ना एक ऐसा शहर है जो हीरों की प्रसिद्ध खदान के लिए जाना जाता है। पन्‍ना के हीरे सारी दुनिया में गुणवत्‍ता और स्‍पष्‍टता के लिए भी जाना जाता है।इस शहर में हिंदुओं के लिए धार्मिक महत्‍व भी काफी है। इसी शहर में महामती प्राणनाथ ने आत्‍म जागृति का उपदेश दिया था और जगानी का झंडा भी फहराया था। ऐसा माना जाता है कि पन्‍ना में अपने चेलों के साथ 11 साल गुजारने के बाद महामती गुरू ने यही समाधि लेने का फैसला किया था।

पन्‍ना में घूमने की जगह। Places to visit in Panna


पन्ना राष्ट्रीय उद्यान

मध्य प्रदेश का एक प्रमुख नेशनल पार्क पन्ना नेशनल पार्क है। ये पार्क छतरपुर और पन्ना जिले में फैला हुआ है। यहां पर बाघ के साथ साथ और भी अन्य जंगली जानवर देखने को मिलते हैं। जैसे तेंदुआ, भालू, हिरण, बंदर और विभिन्न प्रकार की चिड़ियों के दर्शन कर सकते हैं।

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान - पन्‍ना
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान – पन्‍ना

पांडव गुफा एवं झरना

यह पन्ना शहर में स्थित एक मुख्य पर्यटन स्थल है। यहां पर एक सुंदर झरना है। झरना एक कुंड पर आकर गिरता है। झरने के सामने ही एक गुफा भी बनी हुई है, जिसके बारे में कहा जाता है, कि प्राचीन काल में यहां पर पांडव ने निवास किया था। इसके साथ ही यहां पर शिवलिंग भी है। जिसके बारे में कहा जाता है कि पांडवों के द्वारा इस शिवलिंग की स्थापना की गई है। यह जगह बहुत खूबसूरत है।

पांडव गुफा एवं झरना - पन्‍ना
पांडव गुफा एवं झरना – पन्‍ना

किमासन जलप्रपात

हिनौता गेट की तरफ जाने वाले रोड में ही यह झरना स्थित है। किमासन झरना पन्ना नेशनल पार्क में ही स्थित है। साथ ही इस झरने को बरसात के समय देख सकते हैं। यह झरना बहुत ऊंचाई से गिरता है। झरने के नीचे कुंड बनता है और इस झरने को ऊपर से देख सकते हैं। झरने में पानी करीब 25-30 फीट ऊपर से गिरता है।

किमासन जलप्रपात - पन्‍ना
किमासन जलप्रपात – पन्‍ना

श्री पद्मावती देवी मंदिर

यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर को पद्मावती शक्तिपीठ के नाम से भी जाना जाता है।बीस मन्दिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां पर सती माता का दाहिने पैर गिरा था। मंदिर के पीछे की तरफ किलकिला नदी बहती है। यह मंदिर पन्ना जिले में अजयगढ़ बाईपास रोड में स्थित है।

श्री पद्मावती देवी मंदिर - पन्‍ना
श्री पद्मावती देवी मंदिर – पन्‍ना

किलकिला झरना

यहां पर एक सुंदर जलप्रपात आपको देखने के लिए मिलता है। जलप्रपात के पास में एक मंदिर भी है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यह जलप्रपात अजयगढ़ बाईपास रोड पर स्थित है। आप यहां पर बरसात के समय आएंगे, तो आपको यह जलप्रपात देखने के लिए मिलेगा।

किलकिला झरना - पन्‍ना
किलकिला झरना – पन्‍ना

 

प्राणनाथ जी मंदिर, पद्मावती पुरी धाम

यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर प्रनामी लोगों के लिए एक बहुत ही प्रमुख तीर्थ स्थल है। बहुत बड़े क्षेत्र में फैले हुए इस मंदिर को बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया है। साथ ही मंदिर में कांच का काम भी देखने के लिए मिलता है। मंदिर में म्यूजियम भी है, जिसमें प्राणनाथ जी की बहुत सारी चीजों को संभाल कर रखा गया है।

प्राणनाथ जी मंदिर, पद्मावती पुरी धाम - पन्‍ना
प्राणनाथ जी मंदिर, पद्मावती पुरी धाम -पन्‍ना

श्री राम जानकी मंदिर

यहां पर भगवान श्री राम जी, हनुमान जी, लक्ष्मण जी और माता सीता जी के दर्शन करने के लिए मिल जाएंगे। यह मंदिर मुख्य पन्ना शहर में ही स्थित है। यहां पर रामनवमी के समय में बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन करने के लिए आते है।

श्री राम जानकी मंदिर  -पन्‍ना
श्री राम जानकी मंदिर – पन्‍ना

 

श्री जुगल किशोर जी मंदिर

इस मंदिर में श्री कृष्ण जी और राधा जी की मूर्ति देखने के लिए मिलती हैं। इस मंदिर की बहुत ही खूबसूरती से बुंदेला वास्तु कला में बनाया गया है। यहां पर आकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। यह मंदिर काफी बड़ा है। यहां पर आप घूमने के लिए भी आ सकते हैं।

श्री जुगल किशोर जी मंदिर - पन्‍ना
श्री जुगल किशोर जी मंदिर – पन्‍ना

हीरों के गढ़ , पन्ना की यह जानकारी आपको कैसी लगी , यदि जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें ।