बीहड़ के बीच धरोहर! नमक के मैदान पर भी बिखरी मिलेगी खूबसूरती

Harsh
By Harsh

यह देहाती, सुंदर और आकर्षक, शांति और रोमांच की तलाश करने वाले लोगों के लिए गुजरात में एक लोकप्रिय सप्ताहांत का द्वार है। इस तरह के अनोखे भौगोलिक स्थान के साथ, यह पृथ्वी पर स्वर्ग के समान है। भारत की सबसे पुरानी सभ्यता को जानना हो तो इससे बेहतरीन जगह और कोई नहीं हो सकती है।

भुज जिले से 250 किमी की दूरी पर स्थित, गुजरात के कच्छ के महान रण में खदिर बेट के पास, धोलावीरा एक प्राचीन शहर है। जिसमें हमे सिंधु घाटी सभ्यता के आकर्षक और ऐतिहासिक खंडहर देखने को मिलते हैं। जिस वजह से विश्व भर से पर्यटक यहाँ प्राचीन कला के बारे में जानने के लिए आते है।

ये भी पढ़ें: इस म्यूजियम में कैद है 20 हजार से ज्यादा भारतीयों के मौत की स्मृतियाँ! जाकर मिलेगा अलग अनुभव

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ukClicks📸 (@clicks_by_uk)

इसका रास्ता पानी के बीच में से होकर गुजरता है, इसलिए आस-पास के नज़ारे काफी मनमोहक होते है। यहाँ चारो तरफ आपको बस पानी ही पानी नजर आएगा।

सिंधु घाटी के विषय में यह शहर महत्वपूर्ण है क्योंकि खुदाई में सात परतों का प्रमाण मिला है, जो 1500 वर्षों की अवधि में कई बस्तियों को दर्शाता है। धोलावीरा का सबसे दिलचस्प पहलू शिलालेख है, जो यहाँ की खासियत को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: कश्मीर को स्वर्ग क्यों कहते है ये जानना है तो सोनमर्ग के इस ट्रेक पर चले जाएँ!

यहाँ आपको किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं देना होता है, यह सुबह 6 बजे से रात को 8 बजे तक खुला रहता है।

https://www.instagram.com/p/CrVRIu5SMqx/

यदि आप यहाँ आने का मैं बना रहे है, तो यहां की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर और जनवरी से मार्च तक का है। इस समय मौसम थोड़ा ठंडा रहता है। यहाँ का नजदीकि रेलवे स्टेशन भुज है, और रुद्र माता हवाई अड्डा यहां का नजदीकि हवाई अड्डा है। आप यहां टैक्सी से या फिर राज्य पर्यटन बसों में भुज से धोलावीरा पहुंच सकते है।

आप धोलावीरा के आलावा भुज, आइना महल, प्राग महल, कच्छ म्यूजियम, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड सैंक्चुअरी, वाइल्ड एस सैंक्चुअरी, नारायण सरोवर, भद्रेश्वर जैन मंदिर, अंजर, गांधीधाम आदि जगह भी घुम सकते है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर है यह मिनी लद्दाख! बन चूका है फोटोग्राफी के परफेक्ट डेस्टिनेशन

Share This Article
Leave a Comment