हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। माघ महीने की अमावस्या में मनाए जाने वाला यह त्योहार शिव भक्तों के लिए काफी खास होता है।
इस खास दिन को भारत के अलग अलग मंदिरों में भोलेनाथ के भक्त महाकाल का अभिषेक, पूजा-पाठ करते नजर आते हैं। इसी कड़ी में कोयम्बटूर स्थित ईशा योग केंद्र में त्यौहार बड़ी प्रमुखता से हर वर्ष मनाया जाता है।
View this post on Instagram
ईशा योग केंद्र की स्थापना भारतीय योगी और लेखक सद्गुरु ने की थी। यह तमिलनाडु के कोयम्बटूर में स्थित है। यहाँ सद्गुरु ने शिव की 112 फीट की स्टील की मूर्ति की स्थापना की है जो अपने तरह की विश्व में सबसे बड़ी प्रतिमा है। हर वर्ष यहाँ शिवरात्रि के मौके पर एक खास आयोजन होता है जिसमें लाखों लोग शामिल होते है।
View this post on Instagram
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सद्गुरु की मौजूदगी में 18 फरवरी को शाम 6 बजे से 19 फरवरी को सुबह 6 बजे तक शिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा, महाशिवरात्रि 2023 ध्यानलिंग में पंच भूत आराधना और लिंग भैरवी महायात्रा के साथ शुरू होगी।
इसके बाद सद्गुरु का प्रवचन होगा। फिर मध्यरात्रि ध्यान, आदियोगी दिव्य दर्शनम, एक 3डी प्रोजेक्शन वीडियो इमेजिंग शो दिखाया जाएगा।
इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला से सभी को मनोरंजित भी करते है, इस बार राजस्थानी लोक गायक मामे खान, पुरस्कार विजेता सितार वादक नीलाद्रि कुमार, टॉलीवुड गायक राम मिरियाला और तमिल पार्श्व गायक वेलमुरुगन लोगों का मनोरजन करेंगे।
महाशिवरात्रि पर इस कार्यक्रम को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम भी किया जाता है जिसे दुनियाभर में लाखों लो देखते है। 2022 में इस कार्यक्रम को 192 देशों में 22 भाषाओं में 140 मिलियन व्यूज के साथ टेलीकास्ट और लाइव-स्ट्रीम किया गया था।