बहुत ही कम बजट में बना सकते हैं आप इन चुनिंदा देशों में घूमने की प्लानिंग

Shikha Sahu

यदि आप विदेश में घूमने का सोच रहे हैं और पैसों की कमी होने के कारण आप अपने ट्रिप को प्लान नहीं कर पा रहे हैं तो आपको अब ज्यादा परेशान होने की कोई जरूरत नही है। आज हम जानेंगे भारत के कुछ ऐसे नजदीकी देशों के बारे में जहां आप बहुत ही कम बजट में घूमने जा सकते हैं। जहां पर आप न केवल बीच बल्कि नाइटलाइफ का भी मजा ले सकते हैं। और साथ ही शॉपिंग भी कर सकते हैं।

थाईलैंड

थाईलैंड एक ऐसा देश है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी सस्ता देश भी है। इसीलिए जब भी विदेश घूमने की बात आती है तो भारतीय लोगों के मन में सबसे पहले थाईलैंड ही आता है। और भारतीयों के बीच थाईलैंड पहली पसंदीदा जगह बनी हुई हैं। दुनिया के कुछ बेहतरीन समुद्र तटों के लिए जाना जाने वाले थाईलैंड की नाइटलाइफ लोगों को बहुत पसंद आती है। साथ ही यहां का स्ट्रीट फूड भी लोगों के दिल को जीत लेता हैं।

दुबई

दुबई अपनी लग्जरी लाइफ और अपने ऊंचे-ऊंचे इमारतों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसके अलावा आप दुबई में कई एडवेंचरस भी कर सकते हैं। यहां लोगो से भरे बाजार आपका दिल जीत लेंगे। साथ ही शानदार गगनचुंबी इमारतें भी देखने मिलती हैं। यहां के बाजारों से आप कई एथनिक चीजों और ट्रेंडी मेटिरियल्स की शॉपिंग भी कर सकते हैं।

वियतनाम

भारत का एक करीबी डेस्टिनेशन में शामिल वियतनाम कम बजट में घूमने के लिए एक बहुत अच्छा देश है। . वियतनाम में आपको कई मंदिर और शिवालय मिल जाते हैं। साथ ही यहां काफी सस्ते में आप स्ट्रीट फूड का मजा ले सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्मारक, शांत समुद्री तट और यहां का स्वादिष्ट खाना पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

भूटान

भूटान एक छोटा सा देश है जो कि हिमालय के दक्षिणी ढलानों पर स्थित है। लेकिन भूटान अपने ऐतिहासिक पहाड़ों और स्थलों से नजर आने वाले प्राकृतिक नजारों के लिए पर्यटकों के बीच काफी चर्चे में है। भूटान में मनोरंजन के लिए कई एक्टिविटीज भी है। इसके अलावा यदि आपको एडवेंचर पसंद है, तो एक बार लैंड ऑफ द थंडर ड्रैगन भी जरूर घूमने जाएं।

इंडोनेशिया

दक्षिण पूर्व एशिया में भी घूमने के लिए इंडोनेशिया सबसे बेहतरीन जगह है। सांस्कृतिक चीजों के लिए दुनियाभर में इंडोनेशिया जाना जाता हैं। इंडोनेशिया का जकार्ता शहर अपने प्राचीन मंदिरों, खूबसूरत समुद्री तटों, वाल्डलाइफ और बाजारों के लिए भी जाना जाता है।

सिंगापुर

उपरोक्त बताए गए देशों के मुकाबले सिंगापुर थोड़ा महंगा देश है लेकिन फिर भी आप यहां 40 हजार रुपए में आसानी से अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। सिंगापुर अपने कई खूबसूरत नजारों से घिरा हुआ, और ट्रेंडी शॉपिंग के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है।इसके अलावा आप खाने के लिए यहां के स्ट्रीट फूड का भी मजा ले सकते है जो की यहां से महंगे रेस्तरां से आपको बहुत किफायती दामों में मिल जाता हैं। इसके अलावा आप वाइल्डलाइफ और समुद्री तटों का भी मज़ा ले सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment