गर्मी को दूर करने के लिए बनाएं इस वीकेंड ‘देहरादून’ घूमने का प्लान, साथ ही सहस्त्रधारा में करें स्नान

उत्तराखंड का देहरादून एक पसंदीदा और लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां पर सोलो ट्रेवलर्स और कपल्स सभी के लिए एक्सप्लोर करने के लिए काफ़ी कुछ मिलता है। जहां पर आपको धार्मिक स्थलों के साथ साथ वन्य जीवन तक के दृश्य भी देखने के लिए मिलते हैं। गर्मियों से दूर आप उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में अपने कुछ खास और शांति के कुछ पल यहां आ कर बिता सकते हैं। उत्तराखंड स्थित देहरादून पर्यटकों के लिए एक बहुत ही पसंदीदा और लोकप्रिय हिल स्टेशन है।
टपकेश्वर मंदिर
टपकेश्वर मंदिर देहरादून में स्थित धार्मिक पर्यटकों के घूमने के लिए एक सबसे अच्छी जगह है जो भगवान शिव को समर्पित मंदिर है। प्राकृतिक गुफा में बने हुए इस मंदिर में शिवलिंग पर पानी लगातार गिरता रहता है। राजसी पहाड़ों से घिरा हुआ और टोंस नदी के तट पर स्थित इस पवित्र स्थान की सुंदरता देखते ही बनती हैं।
रॉबर्स गुफा
रॉबर्स गुफा देहरादून के सबसे लोकप्रिय पिकनिक स्थानों में से एक हैं, जो कि एक लंबी और संकीर्ण प्राकृतिक गुफा है। जो ऊंची पहाड़ियों से घिरी हुई गुफा के अंदर ठंडे-ठंडे झरने से भरी हुई है। यहां पर सैलानी दिन भर ट्रैकिंग, सैर और पिकनिक के लिए यहां पर आते हैं।
हर की दून वैली
प्रकृति प्रेमियों के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हर की दून वैली है जो हलचल भरे शहर से दूर एक शांत प्राकृतिक जगह है। 3500 मीटर से भी ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित यह ट्रैकिंग के लिए भी एक अद्भुत जगह है। इसके साथ ही यहां देवदार के जंगल भी काफी चर्चित है। साथ ही यहां आकर आप कैंपिंग भी कर सकते हैं।
सहस्त्रधारा
घने जंगलों के बीच स्थित सहस्त्रधारा पहाड़ों में बना हुआ हैं। जो कि देहरादून से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लेकिन यहां के मुख्य आकर्षण में शामिल यहां की कुछ खास गुफाएं हैं जिनमें से पानी लगातार टपकता है। यहां पर स्नान भी कर सकते है। यहां का पानी गंधक युक्त होता है, जिसे नहाने से शरीर का सारा दर्द ठीक हो जाता है। यहां पर आपको कई छोटी गुफाएं मिल जायेंगी जिनके अंदर से हमेशा पानी बहता रहता है। धाराओं के इस समूहों को सहस्त्रधारा के नाम से जाना जाता है।
मालसी डियर पार्क
मालसी डियर पार्क देहरादून में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में गिना जाता हैं। 25 हेक्टेयर में फैला हुआ देहरादून का यह प्राणि उद्यान जहां आपको हिरण, तेंदुआ, मोर, नीलगाय, सींग वाले हिरण और चील जैसी कई प्रजातियां यहां पर देखने को मिल जाती हैं। यह एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट भी है। यह पर आप खरगोशों को खाना खिला सकते हैं साथ ही यहां के कैफेटेरिया में अच्छा समय भी बिता सकते है।
जोनल मानव विज्ञान संग्रहालय
जोनल संग्रहालय इतिहास और संस्कृति के प्रति उत्साह रखने वाले लोगों के लिए यह मनमोहक जगहों में से एक है। यह संग्रहालय देहरादून के सबसे अच्छे संग्रहालयों में से एक माना जाता हैं।