गोवा जाने का है प्लान, तो ये रहे गोवा के तीन सबसे बेस्ट बजट फ्रेंडली होस्टल्स

यदि आप भी गोवा जाना चाहते है तो इन होस्टल्स के बारे में एक बार जरूर जान ले। कम बजट में गोवा में रुकने के लिए ये 3 हॉस्टल है सबसे शानदार। इतना ही नहीं यह होस्टल्स किसी विला से कम भी नहीं। जानते है, यहाँ आपको क्या क्या सुवधाएं मिलेगी?
XOXO Hostel
सालो से XOXO hostel गोवा के सबसे बेस्ट होस्टल्स में आता है। XOXO hostel एक प्रीमियम बजट फ्रेंडली हॉस्टल है, जिसमें निजी कमरे और बेड की सुविधा है। यहां का रूम का किराया 800 रूपए प्रति दिन प्रतिव्यक्ति के लिए है।
यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के आवास – प्रीमियम निजी कमरे, डीलक्स निजी कमरे, 4-बेड डॉर्म और 6-बेड डॉर्म मिलेंगे। बागा बीच से नजदीक होने की वजह से यह काफी फेमस है।
यहाँ आपको स्विमिंग पूल भी मिलेगा इसके साथ ही ऐसा नजारा लगता है मानो जंगल के बिच रह रहे हो। Mopa International Airport से इसकी दूरी 25.2 किलोमीटर है।
Pappi Chulo
हमारा दूसरा हॉस्टल Pappi Chulo है, यहां पर रूम का किराया प्रतिव्यक्ति के लिए प्रतिदिन का 600 रूपए है। यह हॉस्टल ozran Beach से काफी नजदीक है। Pappi Chulo जैसा गोवा में कोई दुसरा होस्टल नहीं है, आप यहां पर लोगों को एक दूसरे के साथ भोजन, किताबें, हाथ से बने सामान और विभिन्न चीजें साझा करते हुए पाएंगे।
View this post on Instagram
इसके अलावा, Pappi Chulo में club ऐसा है की आपका वहाँ से वापस आने का मन ही नहीं करेगा। पार्टी में बारबेक्यू नाइट्स, फन गेम्स और कराओके की व्यवस्था की जाती है।
Travo Tales
Travo Tales एक कॉटेज जैसा हॉस्टल है। यह Ashwem Beach के नजदीक स्थित है। यहां के रूम का किराया 500 प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन का है। तरोताजा होने के लिए आप पूल में जा सकते है। यहाँ पर आपको रूफटॉप कैफे की सुविधा भी मिलेगी।
View this post on Instagram
साथ ही यहाँ से आप समुद्र के ऊपर क्षितिज पर डूबते सूरज का आनंद भी ले सकते है। आपको यहां पर हाउस कैफे और बार के साथ पूल व्यू रूम, लॉन्ड्री पेड सर्विस और हाउसकीपिंग भी मिलेगा। यहां पर नि:शुल्क पार्किंग है। यहाँ 24 x 7 बार खुला रहता है।
View this post on Instagram
यदि आप अपने गोवा की ट्रिप कम पैसो में यादगार बनाना चाहते है, तो गोवा के इन तीनो बजट फ्रेंडली होस्टल्स में से कही भी रुक सकते है। तीनो ही हॉस्टल बीच के पास है आप चाहे तो रात तक बीच के नजारो का आनंद उठा सकते है।