हिमाचल और उत्तराखण्ड की खूबसूरती को टक्कर देते, उत्तर प्रदेश के यह खूबसूरत झरनें

हमारे भारत देश में ऐसी बहुत सी खूबसूरत जगहें होंगी जहां की आपको प्राकृतिक खूबसूरती देखने को मिल जाएंगी। लेकिन हम आज बात करने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश के बेहतरीन झरनों की जो अपनी खूबसूरती के लिए बहुत प्रसिद्ध हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में भी हिमाचल और उत्तराखण्ड जैसी खूबसूरती है जिसके बारे में पर्यटक थोड़ा अनभिज्ञ जरूर है। जहां आप वीकएंड में परिवार और दोस्तों के साथ इन खूबसूरत झरनों के पास बैठ कर यहाँ के शान्त और सुकून भरे पल को अच्छे से एंजॉय कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के सौंदर्य से भरपूर झरनें

1) लखनिया झरना, मिर्जापुर

लखनिया झरना मीरजापुर जिले में स्थित खूबसूरत घाटियों के बीचों-बीच स्थित है। लखनिया झरना चुनार शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हरियाली से भरपूर घाटी के मध्य प्राकृतिक तौर पर बने इस झरने की खूबसूरती को देख यहाँ आने वाले पर्यटकों का मंत्र मुग्ध होना लाजमी है। यदि आप कभी मिर्जापुर आएँ तो लखनिया झरना देखना ना भूलिएगा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान का ये छिपा हुआ ‘100 द्वीपों का शहर’ मानसून में बन जाता है स्वर्ग। जाने यहाँ के कुछ खूबसूरत पर्यटन स्थल

2) सिद्धनाथ झरना, मिर्जापुर

राजगढ़ के मीरजापुर में मौजूद खूबसूरत सिद्धनाथ झरना यहां आने वाले पर्यटकों के मुख्य आकर्षणों में से एक है। इसके पास ही मौजूद है स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आश्रम, जहां का शांत वातावरण किसी के भी मन को आनंद विभोर कर देने वाला होता है।

इस खूबसूरत झरने की एक खास बात यह है कि यह झरना पूरे एक किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। इस झरने की खूबसूरती को नजदीक से निहारने के लिए पर्यटक दूरों दूरों से आते हैं।

3) चूनादरी झरना, मिर्ज़ापुर

चूनादरी झरना मिर्ज़ापुर के अहरौरा नगर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इस खूबसूरत झरने का आकर्षण इसका 165 फीट की ऊँचाई से गिरना है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस झरने का आकर्षण तब और भी ज्यादा बड़ जाता है जब इस झरने का पानी ऊँचाई से अपनी तलहटी में आकर गिरता है।

ये भी पढ़ें: रोड ट्रिप के लिए बिहार में है ये बेहतरीन जगहें, दोस्तों के साथ यहाँ बिताएं अपना वीकेंड

4) विंधाम झरना, मिर्ज़ापुर

मिर्ज़ापुर जिले में प्राकृतिक रूप से बना यह खूबसूरत झरना यहाँ आने वाले पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। वाराणसी से इस झरने की मात्र दूरी 90 किलोमीटर है। इस झरने से गिरने बाली छोटी छोटी पानी की बूंदे मन को अपार शांति और सुकून देतीं हैं।

कहा जाता है कि इस खूबसूरत झरने का नाम ब्रिटिश संग्राहक विंधाम के नाम पर पड़ा है। इस झरने की खूबसूरती को नजदीक से निहारने के लिए यहाँ बहुत से पर्यटक आते हैं।

5) मुक्‍खा झरना, सोनभद्र

यह झरना उत्तर प्रदेश के खूबसूरत जिला सोनभद्र में मौजूद है। वैसे भी सोनभद्र अपनी हरी भरी वादियों की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस झरने की खास बात यहाँ का शांत वातावरण यहाँ आने वाले हर पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है।

सोनभद्र में आपको देखने के लिए बहुत से प्राचीन मंदिर मिल जाएंगे। जिनकी सुन्दरता बेहद लाजवाब है। आप कभी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र घूमने के लिए आयें तो मुक्‍खा झरना देखना ना भूलिएगा।

ये भी पढ़ें: घुमक्कड़ों की है ये दुनिया, एक बार जरूर बनाये ये 5 Hill Stations घूमने का प्लान

6) राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल

उत्तर प्रदेश के खूबसूरत झरनों में से एक राजदारी और देवदारी वॉटरफॉल को अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। ये दोनोँ खूबसूरती से भरपूर झरने उत्तर प्रदेश के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

हरी भरी हरियाली के बीचों-बीच गिरते हुए इस झरने के पानी से उड़ती हुईं पानी की छोटी छोटी बूंदे देख मन आनंद विभोर हो जाता है। इसीलिए इस झरने की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आप कभी उत्तर प्रदेश घूमने निकलें तो यहाँ के इन खूबसूरत झरनों को देखना ना भूलिएगा।

7) तंडा झरना

मिर्जापुर से 14 किमी दूर ये बहता झरना यहां आने वाले प्रकृत्ति प्रेमियों के बीच अपनी सुन्दरता भरी प्राकृतिक छाप जरूर छोड़ देता है। यहां का सुकून और शांत भरा वातावरण हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।

मॉनसून के मौसम में इस झरने और उसके आसपास की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। झरने के सामने बने तंडा बांध के किनारे बैठ कर आप इस झरने की खूबसूरती को नजदीक से निहार सकते हैं। यहां आप अपनी गर्लफ्रेंड या फॅमिली को घुमाने ला सकते हैं।

8) शबरी वॉटरफॉल

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बोर्डर में स्थित इस झरने को, और अधिक चार चांद मानसूनी बारिश में लगते हैं। क्योंकि मानसून के बाद इस झरने की खूबसूरती दोगुनी हो जाती है। बंबियां जंगल में ऋषि सरभंग आश्रम से निकली इसी जलधारा से यह खूबसूरत झरना अवतरित हुआ है।

पानी कम हो जाने के दौरान इस झरने से तीन धाराएं अलग-अलग होकर गिरती हैं। जिसका दृश्य और भी खूबसूरत हो जाता है। इस झरने की ऊँचाई लगभग 40 फीट है। जिसे देखना हर किसी पर्यटक की दिली इच्छा रहती है।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।

ये भी पढ़ें: