फ्रांस जाए न जाने भारत के इस शहर में जाकर लीजिए विदेश वाला मजा, तस्वीरें दिल को छू लेगी

Sweta Patel

क्या अपने कभी सोचा है कि भारत में भी एक ऐसा शहर है जहाँ जाने के बाद आपको बिलकुल विदेशों वाली फील आने वाली है! अगर नहीं तो आज का पोस्ट आपके लिए बेहद ही खास है।

आज हम आपको एक ऐसा स्पॉट बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप विदेश जैसा मजा भी आएगा और आपका बजट भी कम लगेगा। भारत में एक ऐसा खूबसूरत शहर है, जिसे मिनी फ्रांस कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: बेहद खास है ग्वालियर का सास-बहु मंदिर, तस्वीरों में देखें वास्तुकला का शानदार नमूना

दोस्तों हम जिस शहर की बात कर रहे है वह है दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पुडुचेरी। ये शहर ना सिर्फ खूबसूरत इमारतों के लिए जाना जाता है बल्कि योजना के साथ बनाए गए इस शहर में हर सड़क और हर गली की देखते ही बनती है।

insta: harish_frozen

पुडुचेरी उपनिवेशकालीन शहर है। यहां बनी इमारतें फ्रांसीसी शैली से बहुत मिलती-जुलती हैं, यही कारण है कि दक्षिण भारत के इस शहर को भारत का फ्रांस भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: देखनी है जन्नत तो एक बार जरूर जाएं उमियम लेक, खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देगी

insta: pondicherryarun

इस जगह की खासियत यह है कि फ्रांस से यहां पर आने वाले लोगों को लगता ही नहीं की वो भारत में है, क्योंकि यह जगह हुबहू फ्रांस की ही कॉपी है। इस शहर का इतिहास भी 1673 में फ्रेंच लोगों के आने से शुरू हुआ था, शायद इसलिए इस शहर में फ्रांस की झलक दिखाई देती है।

image: insta/snapsoftamilnadu

समुद्र के किनारे बसे इस प्रदेश में घूमने लायक कई खूबसूरत जगह मौजूद है, पुडुचेरी को एक बेहतरीन टाउन प्लानिंग के हिसाब से ही बसाया गया है। यहां पर फ्रांसीसियों के लिए अलग से एक टाउनशिप बनाई गई है, व्हाइट टाउन कहा जाता है।

ये भी पढ़ें: ट्रेन है या चलता फिरता महल, देखिए भारत की सबसे महँगी ट्रेन की खूबसूरत तस्वीरें

insta: pondicherryarun

सेक्रेड हार्ट कैथोलिक चर्च पुडुचेरी की सबसे मशहूर जगह हैं, इस चर्च में अंग्रेजी और तमिल में प्रार्थना की जाती है। चर्च और बीच के अलावा पुडुचेरी के एक प्राचीन मंदिर भी दुनियाभर में मशहूर है, जिसे श्री गणेश का मनाकुला विलय कुलॉन मंदिर के नाम से जाना जाता हैं।

insta: pondicherryarun

पुपुडुचेरी की सबसे बड़ी खासियत यहां के समुद्र तट हैं। यहां मुख्य तौर पर चार ‘बीच’हैं- प्रोमिनेंट बीच, पेराडाइस बीच, अरोविले बीच, सैरीनीटी बीच। यहां पर भारत के अन्य बीचों के मुकाबले कम भीड़ देखी जाती है।

देश के सभी बड़े शहरों से आने वाली ट्रेनें पुडुचेरी में रुकती हैं, पुडुचेरी से निकटतम हवाईअड्डा चेन्नई में है। चेन्नई से आप पुडुचेरी जा सकते है जो केवल 139 किमी दूर है।

ये भी पढ़ें: स्विट्जरलैंड के Lac Lioson की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल, खूबसूरती ऐसी की देखते ही रह जायेंगे

Share This Article
Leave a Comment