भारत की ये कुछ खूबसूरत जगह, जहां आपको मिलता है एक्सप्लोर करने का मौका

जून के महीने में अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं दूर पहाड़ों और हरियाली में घूमने जाना चाहते हैं तो आप भारत के नॉर्थ-ईस्ट राज्यों को एक्सप्लोर करने का एक बेहतरीन प्लान बना सकते हैं। अगर आप इन जगहों पहले एक बार आ चुके है और दोबारा आने का प्लान बना रहे हैं तो यहां आपको पहाड़ी नदियां, क्रिस्टल क्लीयर झीलें, दूर तक फैले चाय के बगान और बर्फ से ढके पहाड़ के साथ ही यहां के लोगों का खुलापन और उनकी मेहमाननवाजी आपको पल पल रोमांचित करेगी।
घूमें जून में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन जगहों पर
चेरापूंजी, मेघालय
मेघालय के सबसे ऊंचाई पर बसा चेरापूंजी शहर, जो जून के महीने में कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन होता है। यहां के सैलानियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र यहां के लिविंग रूट्स ब्रिज, जो रबर ट्री से बने हैं। इसके अलावा आपको यहां झरने, पहाड़, हरियाली आदि मिल जाती है जहां आप घंटों एन्जॉय कर सकते हैं।
जोरहाट, असम
असम जो चाय के बगानो के लिए जाना जाता है और यहां चाय के बगानो में हजारों लोग काम करते है। असम का जोरहाट शहर जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है और पसंद आता है। गर्मी के मौसम में यहां की शीतलता लोगों को खूब पसंद आती है। जो लोग कुछ से के लिए भीड़भाड़ से दूर रहना चाहते है यह शहर उन को जीवन भर के लिए कुछ अच्छी यादें दे सकता है।
भालुकपोंग, अरुणाचल प्रदेश
कपल्स को अरुणाचल प्रदेश का भालुकपोंग शहर काफी पसंद आता है। यहां यहां की सुबह और शाम दोनों ही अपने आप में अद्भुत है। इस शहर का सनराइज भी बहुत कमाल का है।
तामेंगलोंग, मणिपुर
मणिपुर के सबसे खूबसूरत गांव में शामिल तामेंगलोंग, हरे-भरे पहाड़ों और जंगल से घिरा हुआ है इस जगह पर कपल्स काफी रोमांचक महसूस कर सकते है। कभी-कभी यहां सड़कों पर तेंदुआ, हॉग डियर, जंगली कुत्ते, बाघ और लकड़बग्घे जैसे कई जंगली जानवर अक्सर सैलानियों को नजर आ जाते हैं।
लुंगलेई, मिजोरम (Mizoram)
मिजोरम का ये शहर जो चारों तरफ हरियाली से घिरा हुआ है। वाकई में लुंगलेई एक कमाल की जगह है। और अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां आप ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग सहित कई तरह के एडवेंचर भी कर सकते हैं। इस शहर का नाम मिजोरम की सबसे लंबी नदी तल्वांग की एक सहायक नदी- नघासिह के आसपास बने चट्टान जैसे पुल से लिया गया है।