ये है भारत की कुछ खास पॉपुलर सेल्फी डेस्टिनेशन्स, जो आपकी ट्रिप को बनाती हैं और भी खास

Shikha Sahu

यदि आप ट्रिप पर घूमने जाते है तो वहां फोटोज क्लिक करने का अपना एक अलग ही मजा है। सेल्फी के बिना हर ट्रिप अधूरी सी लगती है, ऐसे में अच्छी फोटोज क्लिक करने के लिए कैमरा फोन की क्वालिटी के साथ साथ एक शानदार लोकेशन का होना भी बहुत जरूरी है। तो आइए जानते है कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जो सेल्फी पॉप्युलर डेस्टिनेशन्स मानी जाती हैं।

माणा, उत्तराखंड

भारत-तिब्बत सीमा से करीब 26 किमी की दूरी पर स्थित माणा भारत का आखिरी गांव है, जहां आकर आप कई रोमांचक स्थानों में घूम सकते हैं। यहां आकर आप सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर लाइक-कमेंट बटोर सकते है।

ताजमहल, आगरा

आगरा का ताजमहल एक ऐसी जगह है जहां हर कोई एक न एक बार जरूर घूमने आना चाहता है। जहां पर लोगों को सेल्फी लेना काफी पसंद है। ताजमहल एक बेहतरीन सेल्फी स्पोर्ट माना जाता है। जहां की खूबसूरत लोकेशन में हर कोई फोटो क्लिक कराना चाहता है।

पैंगोंग झील, लद्दाख

पैंगोंग झील केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित झील है जो कि यह झील लद्दाख से होती हुई पश्चिम तिब्बत तक फैली हुई है। पैंगोंग झील पूरे विश्व भर में अपने साफ पानी के लिए प्रसिद्ध है, साथ ही यह आस पास से ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों से घिरी हुई है।

जयपुर, राजस्थान

खूबसूरत पिंक सिटी हमेशा से दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है, यहाँ आप किलों के साथ पूरे गुलाबी शहर के साथ सेल्फी क्लिक कर सकते हैं। यह भारत का पहला शहर है जिसे वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार बनाया गया था, ऐसे में आप यहाँ जाकर सेल्फी जरूर लें।

लाल किला, दिल्ली

शाहजाह ने 1648 में लाल किला बनवाया था, लाल किला बनाने में लाल बलुआ पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। यह ऐतिहासिक स्मारक तकरीबन दो किलोमीटर के दायरे में फैला है। सालों भर इस जगह पर टूरिस्ट की भीड़ होती है। जो दिल्ली जाता है एक बार लालकिला तो जरूर जाता है।

गेटवे ऑफ इंडिया

मुंबई के कोलाबा में स्थित गेटवे ऑफ इंडिया एक आकर्षक पर्यटन स्थल है जो अपने नाम से ही पूरे विश्व में जगमगाता रहता है। यह ऊंचाई में 8 मंज़िला इमारतों के बराबर है। इसे हिन्दू और मुस्लिम दोनों की वास्तुकला और शिल्पकला को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह सेल्फ़ी के लिए बेहद आकर्षक स्थल है।

Share This Article
Leave a Comment