वर्जन लेक के नाम से फेमस, छुपी हुई इस प्राकृतिक झील के बारे में क्या आप भी जानते हैं??

सचिन वालिया

भारत में बहुत सी ऐसी खूबसूरत जगहें हैं। जिन जगहों के बारे में आप जरूर जानते होंगे और ऐसी भी खूबसूरत जगहें हैं जहां आपको खूबसूरत झील और झरने आसानी से देखने को मिल जाएंगे। लेकिन हम आज बात करने जा रहे हैं उत्तराखण्ड की एक छुपी हुई खूबसूरत झील के बारे में, जिसकी खोज उत्तराखंड के 6 ट्रैकर्स ने कुछ महीने पहले ही करी है।

उत्तराखंड में अभी तक यह झील सबसे ऊंचाई पर खोजी गई एक मात्र झील है। कुछ महिनों से उत्तराखण्ड के इन 6 ट्रैकर्स के साथ साथ इस झील की खूबसूरती की फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वाइरल हो रही है। इस झील की खूबसूरती इतनी ज्यादा है कि लोगों द्वारा इस खूबसूरत झील को वर्जन लेक नाम से बुलाया जा रहा है।

इस खूबसूरत झील की खोज करने वाले उत्तराखण्ड के ट्रैकर अभिषेक पंवार और उनके साथियों ने इस झील और इसके आसपास के प्राकृतिक दृश्यों को सोशल साइट्स पर पोस्ट किया था जो खूब वाइरल भी हुए और इन्ही 6 ट्रैकर्स की बजह से इस छुपी हुई झील को खोजा गया था। खूबसूरती से भरपूर यह झील लगभग 16,000 फीट की ऊंचाई पर रुद्रप्रयाग जिले में खोजी गई थी।

ट्रैकिंग लवर के लिए मिली एक नई जगह

ट्रैकर और पेशे से गाइड का काम करने वाले 25 वर्षीय अभिषेक पंवार के अनुसार इस झील की खोज करने में बहुत सारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था।

अभिषेक बताते हैं कि उन्हें और उनकी ट्रैकर्स टीम को इस झील तक पहुंचने में लगभग 6 दिन लगे थे। अभिषेक बताते हैं कि उन्होंने इस झील को पहली बार गूगल अर्थ पर देखा था। जिसको खोजना उनका पहला और अहम लक्ष्य बन गया था फिर उन्होंने 6 ट्रैकर्स सदस्यों की टीम बना डाली।

टीम बनाने के बाद निकल पड़े इस खूबसूरत झील को दुनिया के सामने एक्सप्लोर करने के लिए। अभिषेक बताते हैं कि यह झील 155 मीटर चौड़ी और 160 मीटर लंबी है। अभिषेक यह भी बताते हैं कि इस छुपी हुई झील की खूबसूरती इतनी ज्यादा है कि आने वाले समय में इसे हर ट्रैक्टर लवर एक्सप्लोर करना चाहेगा। भविष्य में इस जगह को पर्यटक की दृष्टि से देखा जाएगा।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।

Share This Article
❤️जिंदगी खूबसूरत है बिल्कुल आपकी तरह ❤️
Leave a Comment