समुद्र के शौकीन लोगों के लिए जन्नत है उड़ीसा के ये बीच, खूबसूरती देख हो जायेंगे कायल

भारत के पूर्व-हिस्से में मौजूद ओडिशा एक ऐसा राज्य है जो खूबसूरती के मामले में किसी भी राज्य से पीछे नहीं है। समुद्र तट के किनारे होने के चलते यह राज्य कई बेहतरीन और मनमोहक जगहों के लिए प्रसिद्ध है।

ऐसे में अगर आप भी समुद्री तटों के कायल है तो ओडिसा आपके स्वागत के लिए हरदम तैयार है, आज के इस पोस्ट में हम ओडिसा के कुछ चुनिंदा बीचों के बारे में बात करने वाले है जो बेहद ही खूबसूरत है –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ️️ (@digbijay_official)

पुरी बीच

पुरी ओडिसा के सबसे फेमस जगहों की लिस्ट में ऊपर आता है, तीर्थ नगरी पुरी का समुद्र बीच भी यहाँ के सबसे लोकप्रिय बीचों में से एक है। लगभग 7 किलोमीटर तक फैला यह बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों सैलानियों के लिए एक मनोरंजक टूरिस्ट स्पॉट है।

यहां उच्च ज्वार केवल पूर्णिमा के दौरान होता है इसलिए आम दिनों में समुद्र में स्नान करना एक सुखद अनुभव है। यहां समुद्र तट पर खाने-पीने के साथ ही क्राफ्ट और शॉपिंग के बहुत विकल्प मौजूद हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NAMRATA (@priyadarshni_namrata)

गोपालपुर बीच

गोपालपुर बीच शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है, यह बेहद ही शांत और मनमोहक जगह है। यहाँ आप घंटो बिता सकते है, भीड़ भाड़ से दूर सुकून के कुछ पल अकेले, अपने दोस्त या परिवार के साथ यह बीच वक्त बिताने के लिए बेस्ट है।

नीले आकाश के साथ-साथ नीले रंग का पानी देखने के बाद यक़ीनन आप इसी स्थान पर बस जाना पसंद करेंगे, इस बीच पर आप  एडवेंचर एक्टिविटीज का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhubaneswar Buzz (@bhubaneswarbuzz)

आर्यपल्ली बीच

आर्यपल्ली बीच भी सैलानियों के लिए शानदार जगह है, ये मनमोहक स्थल है जहां सैलानियों की भीड़ मौजूद रहती हैं। बता दे, ये जगह सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए फेमस है। शाम के समय यहां काफी भीड़ होती है।

तालासारी

चंदानेस्वर से चार किलोमीटर और पश्चिम बंगाल के दीघा से मात्र आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तालासारी तट। यह समुद्र तट बेहद शांत है और आप यहां कुछ देर अकेले में बिता सकती हैं।

image: odishavisit.com

चंद्रभागा बीच

अगर आप ओडिसा में रहते हुए सनसेट का सबसे बेस्ट नजारा देखना चाहते है तो चंद्रभागा बीच आपके लिए है, यह बीच अपने सूर्यास्त के लिए जाना जाता है।

आप सोच सकते हैं कि यहां का सूर्यास्त का नजारा कितना लुभावना होता होगा कि यह दृश्य ही इस बीच की पहचान बन गया है। चंद्रभागा समुद्र तट उड़ीसा राज्य की सबसे बड़ी संपत्ति में से एक माना जाता है, यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।

Talasari Beach Tourism (2023) - Odisha > Top Places, Travel Guide
image: holidify

अस्त रंगा

पुरी से 91 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है अस्त रंगा बीच भी अपने सनसेट व्यू को लेकर जाना जाता है, बंगाल की खाड़ी में स्थित यह तट पर्यटकों के बीच काफी फेमस है।

लोग खुद को नीले पानी में डुबकी लगाने से रोक नहीं पाते। अस्त रंगा का शाब्दिक अर्थ है- रंगों में सराबोर सूर्यास्त। और यह बीच अपने नाम को चरितार्थ करता है।