यह खूबसूरत जगह बनेगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी, देखें मनमोहक तस्वीरें

Sweta Patel

आंध्र प्रदेश की नई राजधानी का ऐलान कर दिया है, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने नई राजधानी के लिए विशाखापट्टनम को चुना है। तो आइए सिटी ऑफ डेस्टिनेशन के नाम जाना मशहूर विशाखापट्टनम के खूबसूरत पर्यटन स्थलों को निहारते है –

बोलचाल में विशाखापत्तनम को विजाग के नाम से भी जाना जाता है समुद्री तटों से घिरा हुआ शहर है। यहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती है, सुरम्य समुद्र तटों से लेकर समृद्ध सांस्कृतिक अतीत के लिए यह शहर मशहूर है।

6 Popular Beaches in VIzag | Best Vizag Beaches for Tourists (2022) -  Treebo Blogs
image: treebohotels.com

समुद्री तटों का मजा लेने के लिए यहां खूब सारे टूरिस्ट पहुंचते है, यहां के सबसे फेमस बीच नाम रामाकृष्णम है। यहां आप स्विमिंग, सनबाथिंग और बीच वॉलीबॉल जैसी एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। 

रामाकृष्णम बीच के अलावे यहाँ कई अन्य बेहद खूबसूरत बीच मौजूद है, इनमें रुशिकोंडा बीच, यारदा बीच और गंगावरम बीच आदि शामिल है।

Top 7 Beaches in Vizag, Visakhapatnam Beaches - FabHotels.com
image: FabHotels

विशाखापत्तनम के पास कटिकी झरना एक और प्राकृतिक चमत्कार है जो कम से कम एक यात्रा के योग्य है। इस झरने के पानी का मुख्य स्रोत गोस्थनी नदी है। एक लगभग खड़ी चट्टान से गिरते पानी का नजारा कुछ नहीं बल्कि अपार हरियाली और शांति से घिरा हुआ है जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

कटिकी झरना, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश, पर्यटन, 2021 | झरना, कटिकी झरना की  तस्वीरें - Tripinvites - TripInvites
image: TripInvites

आप समुद्र तल से 705 मीटर ऊपर गुफाओं के अंदर होने वाले आवाज की गूंज को सुन आनंद ले सकते है। गुफाओं के ठीक बीच में एक छोटा शिवलिंग है, बोरा गुफाओं में शिवलिंग की एक झलक पाने के लिए कई श्रद्धालु आते हैं।

Borra caves, Vizag| Timings, Images, History
image: holidify

आईएनएस कुरसूरा वही जहाज है, जिसने पाकिस्तानी जहाज पर अटैक किया था। इस स्थान पर आपको आईएनएस कुरसुरा का म्यूजियम देखने को मिलेगा, जहां जाकर आप वहां के बारे में अच्छे से जान सकते हैं और एंजॉय कर सकते हैं।

INS Kurusura Submarine Museum Vizag: Timings, Entry Fee, history, and more!  - Swarnab Dutta
image: swarnabdutta

राम कृष्ण बीच से मात्र 1-2 किमी. की दूरी पर स्थित लाइट हाउस भी सैलानियों के लिए काफी अच्छा पर्यटन स्थल है। यह लाइट सिर्फ पूरे 24 घंटे में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सिर्फ दो घंटे ही ओपन रहता है।

Yarada Beach - Vizag, Information, Lighthouse, Timings, Images | Vihara  Darshani - Temples, Beaches, Timings, Accommodation

विशाखापट्टनम में Araku Valley नाम की एक बेहद हरी-भरी और खूबसूरत जगह है। हालाँकि यह मुख शहर से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां आपको कॉफी के बागान भी देखने को मिल जाएंगे।

Araku Valley Tour Packages, Book Araku Valley Holiday Package
image: sushanttravels
Share This Article
Leave a Comment