आज हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जो टूरिज्म के लिहाज से दुनिया के सबसे महंगे देश माने जाते हैं, इन महंगे देशों के होटलों में रुकना, खाना-पीना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट सब कुछ काफी महंगा है।
ऐसे अगर आपको घूमने का शौक है और आप लग्जरी ट्रैवलिंग पसंद करते हैं, तो आपको दुनिया के सबसे महंगे ट्रेवल डेस्टिनेशन के बारे में जरूर जाना चाहिए। तो चलिए विस्तार से जानते है –
स्विट्जरलैंड (Switzerland)
स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) भारतीयों पर्यटकों लिए सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है, इसकी एक बड़ी वजह बॉलीवुड भी है। क्योंकि बॉलीवुड की तमाम फिल्मों को यहाँ शूट किया जाता है।
लेकिन घूमने फिरने के लिहाज से स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) महंगे देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। घूमने-फिरने से लेकर, ठहरना और खाना यहां सब कुछ बहुत महंगा है।
यूके (UK)
यूरोप का ट्रिप करना हर टूरिस्ट के बकेट लिस्ट में होता ही है और खासतौर से लंदन (London)। लेकिन यह शहर दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक है. यहां बिना प्लानिंग के घूमना आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकता है।
अंटार्कटिका (Antarctica)
अंटार्कटिका (Antarctica) का ट्रिप किसी वंडरलैंड से कम नहीं होता है लेकिन यहाँ जाने की कीमत बहुत अधिक होता है। इस जगह की यात्रा के लिए बहुत ज्यादा तैयारी की जरूरत पड़ती है।
यहां जैसा मौसम होता है, लागत वैसे ही बढ़ जाती है। यहां की लग्जरी यात्रा के लिए आपको कई लाख रूपए खर्च करने पड़ेंगे।
बोत्सवाना (Botswana)
अगर आपको जंगल सफारी पसंद है, तो बोत्सवाना वो जगह है, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। यह अफ्रीका के सबसे पसंदीदा वाइल्ड लाइफ डेस्टीनेशन्स में से एक है। यहां की यात्रा करते हुए आपको 18 हजार डॉलर प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ सकता है।
नॉर्वे (Norway)
नॉर्वे की गिनती यूरोप के सबसे खूबसूरत देश में होती है लेकिन इस देश की लाइफस्टाइल काफी महंगी है। ऐसे में अगर आपको बजट की चिंता नहीं है, तो यहां के ऊबड खाबड़ पहाड़ से लेकर राजसी ग्लेशियर तक यहां देखने लायक बहुत कुछ है।
भले ही आपको इस यात्रा में लाखों का खर्च करना पड़े, लेकिन यकीन मानिए आपकी नॉर्वे (Norway) की यात्रा यादगार बन जाएगी।
मोनाको (Monaco)
मोनाको (Monaco) को अमीर लोगों का देश कहा जाता है। आमतौर पर लग्जरी ट्रेवलिंग पसंद करने वाला व्यक्ति ही यहां जाने की हिम्मत जुटा सकता है।
बता दें कि मोनाको (Monaco) कोई बजट डेस्टिनेशन नहीं है, बल्कि यह जगह एक से बढ़कर एक महंगे और लग्जरी रिजॉर्ट, होटल , कैसीनो और याच के लिए पॉपुलर है। मोनिका बिलियनेयर्स प्लेग्राउंड के रूप में भी काफी मशहूर है।
डेनमार्क (Denmark)
दुनियाभर के पर्यटकों के बीच डेनमार्क काफी प्रसिद्ध है, डेनमार्क (Denmark) में टूरिज्म एक बढ़ता हुआ उद्योग है लेकिन यह केवल अमीर टूरिस्टों को ही रास आ सकता है क्योंकि यहां ठहरने की जगह से लेकर ट्रांसपोर्ट सब बहुत महंगा है।