Taj Mahal के अलावा शाहजहां ने बनवाई थीं ये 5 ऐतिहासिक इमारतें! आपको भी नहीं पता होगा इनके नाम

ताजमहल के बारे में हम सभी जानते हैं, दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल का दीदार करने हर साल लाखों देश विदेश के पर्यटक आगरा पहुंचते है, इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्‍नी मुमताज की याद में करवाया था।

सैकड़ों वर्षों के बाद भी ताज की खूबसूरती आज भी बिलुकल वैसी की वैसी ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि ताज महल बनवाने वाले शाहजहां ने 30 साल के अपने शासन काल में कई और भी संरचनाओं का निर्माण किया था जो आज भी एतिहासिक है।

शाहजहां 5वें मुग़ल बादशाह थे जो अपनी निर्ममता, वास्तुकला और कविता के लिए जाने जाते थे। मुग़ल बादशाह के बनवाए गए ये सभी संरचनाएँ एक से बढ़कर एक है, तो आइए एक नजर डालते है इस लिस्ट पर और जानते शाहजहां द्वारा बनवाए गए 5 ऐतिहासिक स्मारक कौन कौन से है –

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के पास हैं ये 5 खूबसूरत हिल स्टेशन, शहर की भागदौड़ से दूर यहां बिताएं सुकून के पल

1. ​लाल किला (Red Fort)

credit: housing.com

लाल किला के जिस प्राचीर से हर साल देश के प्रधानमंत्री तिरंगे झंडे को सलामी देते है वह ऐतिहासिक किला ​शाहजहां द्वारा ही निर्मित है, दिल्‍ली का लाल किला एक अनूठी इमारत है, जिसका निर्माण 1639 में शुरू हुआ और 1648 में यह बनकर पूरा हुआ।

लाल बलुआ पत्थर से निर्मित लाल किला भारत के सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक है, आज के वक्त में यह किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप चिन्हित है।

2. आगरा का किला (Agra Fort)​

credit: lighttravelaction.com

आगरा के ताजमहल का दीदार करने के बाद पर्यटक इस किले को देखने जरूर पहुंचते है, इसी वजह से यह ताज के बाद आगरा का दूसरा सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। वैसे तो आगरा के किले का निर्माण अकबर के शासनकाल में हुआ था, लेकिन इसका मौजूदा स्‍ट्रक्‍चर का श्रेय शाहजहां को ही जाता है।

यह किला भी एक विश्व धरोहर स्थल है, इस किले के अंदर जहांगीर महल, जहांगीर पैलेस, अकबरी महल, खास महल, अंगूरी बाग , शीश महल, मुसम्मन बुर्ज , दीवान-ए-खास, यमुना गेट, मच्छी भवन, दीवान-ए-आम, जॉन रसेल कॉल्विन कब्र जैसे कई ऐतिहासिक स्थान हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर है यह मिनी लद्दाख! बन चूका है फोटोग्राफी के परफेक्ट डेस्टिनेशन

3. ​मोती मस्जिद (Moti Masjid)​

credit: trawell.in

आगरा किले के अंदर ही मोती मस्जिद स्थित है जो संगमरमर से बनी एक बेहद ही खूबसूरत संरचना है, इसी नाम से दुनियभर में कुल 7 बड़े मस्जिद है।

आगरा किला स्थित मोती मस्जिद का निर्माण शहंशाह शाहजहां ने अपने शासनकाल में वर्ष 1647 में शुरू कराया था। वर्ष 1654 में मोती मस्जिद बनकर तैयार हुई। अपनी तरह की मस्जिदों में यह पूरे एशिया में सर्वश्रेष्ठ है। उस समय इसके निर्माण पर तीन लाख रुपये की लागत आई थी।​

4. जामा मस्जिद (Jama Masjid)​

credit: franks-travelbox.com

दिल्ली की जामा मस्जिद मुगल स्थापत्य का बेहतरीन उदाहरण है। ये मस्जिद अपनी भव्यता और खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। आज भी बहुत से लोग नहीं जानते कि जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहां द़वारा कराया गया था।

लाल किले से केवल 1 किमी दूरी पर जामा मस्जिद पुरानी दिल्ली का दिल है और यह भारत की सबसे बड़ी मस्जिद है। इससे बनने में कुल 6 साल लगे थे और इसके बनने में 10 लाख रुपए की लागत आई थी। ईद के मौके पर यहां काफी भीड़ देखने को मिलती है।

​5. ताजमहल (Taj Mahal)​

credit: architecturaldigest.com

लिस्ट को ख़त्म करते हुए ताजमहल को कैसे भूल सकते है, दुनियभर में प्यार की निशान कहे जाने वाली यह ईमारत अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। सफ़ेद संगमरमर से निर्मित यमुना नदी के तट पर स्थित ताजमहल 1983 से यूनेस्‍को विश्‍व धरोहर स्‍थल की सूची में शामिल है।

ये भी पढ़ें: बीहड़ के बीच धरोहर! नमक के मैदान पर भी बिखरी मिलेगी खूबसूरती