जिंदगी कितनी खूबसूरत है… ऐसा सोचने पर मजबूर कर देने वाले नज़ारों के लिए अब नहीं करना पड़ेगा और इंतज़ार!

हम सभी जानते हैं की आज की हमारी लाइफ कितनी व्यस्त हो चुकी है, जितना बड़ा शहर उतना ही ज्यादा व्यस्त जीवन। जीवन की जरूरते पूरी करते करते यहाँ की भाग दौड़ में हम वास्तव में जीवन जीना तो भूल ही चुके हैं। लेकिन फिर भी ऐसी कुछ चीजें हैं जो फिर से हमारे शरीर के साथ हमारे मन को भी पुनर्जीवित कर देती हैं और उसमे से एक है प्रकृति के बेहद करीब चले जाना। हमारे देश भारत में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जहाँ जाकर आपके मन को सुकून तो मिलेगा ही साथ ही आप सारी नकारात्मकताओं को भूलकर सिर्फ यही सोचते रह जायेंगे की वास्तव में ये दुनिया कितनी खूबसूरत है!


ऐसी जगहों में टॉप पर रहने वाली कुछ जगहों में से एक है लद्दाख जिसकी प्राकृतिक खूबसूरती के दीवाने दुनिया भर में मौजूद हैं। और यही जाने वाले रास्ते मनाली-लेह हाईवे के बारे में तो क्या ही कहना… यह डराता है, झकझोरता है और इसकी प्राकृतिक अद्भुत खूबसूरती से आपको मंत्रमुग्ध कर देता है और फिर आप समझ ही जाते हैं कि जीवन कितना सुंदर है!


तो इतना पढ़कर अगर आपके मन में इन अद्भुत राहों पर चलने का मन हो गया है तो आपके लिए हम हमारे इस आर्टिकल में एक खुशखबरी लेकर आये हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार मनाली-लेह हाईवे अब सभी लोगों के लिए खोल दिया गया है। यह हाईवे जो की महीनों तक आम जनता के लिए बंद रहा था, बीआरओ (Border Road Organization) द्वारा भारी बर्फ से 427 किमी के राजमार्ग को साफ करने के बाद रिकॉर्ड 138 दिनों में ये सड़क मार्ग खोल दिया गया है।


पर्यटकों के लिए एक बेहद लोकप्रिय होने के साथ ही यह राजमार्ग हमारे देश के लिए रणनीतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजमार्ग लद्दाख को समूर्ण भारत से तो जोड़ता ही है साथ ही यह सशस्त्र बलों की आवाजाही और लद्दाख क्षेत्र में पाकिस्तान और चीन दोनों की सीमा के आगे के क्षेत्रों में उनकी आपूर्ति और माल की सुविधा भी प्रदान करता है। इसीलिए बीआरओ द्वारा इस मार्ग को रिकॉर्ड समय में खोल देने का काम वास्तव में सराहनीय है।


इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार लेह-मनाली मार्ग को वैसे तो दोनों ओर के यातायात के लिए खोल दिया है और अधिकांश मार्ग दोतरफा है, लेकिन सूरजताल से भरतपुर तक आठ किमी क्षेत्र में ट्रैफिक एकतरफा रहेगा।

तो अगर आप भी ऐसे ही शानदार और यादगार सफर पर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जल्दी से प्लान को फाइनल कर लीजिये और निकल जाइये इस दुनिया के सबसे खूबसूरत सफर में से एक मनाली-लद्दाख के सफर पर।

अगर आप ऐसे ही कुछ और बेहतरीन स्थानों के बारे में जानना चाहते हैं तो आप हमारे यूट्यूब चैनल WE and IHANA पर या फिर हमारे इंस्टाग्राम अकाउंट @weandihana पर भी जा सकते हैं।

Instagram अकाउंट: https://www.instagram.com/weandihana/

YouTube चैनल लिंक: https://youtube.com/c/WEandIHANA