समुद्र पार ऑस्ट्रेलिया में भी है लखनऊ शहर… यहाँ नहीं चलती है नवाबी; दिलचस्प है कहानी

Sweta Patel

भारत से हजारों किलोमीटर दूर समुद्र पार ऑस्ट्रेलिया में भी एक लखनऊ शहर है! जी हां, आप बिल्‍कुल ठीक पढ़ रहे हैं। वैसे तो भारत के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपने नवाबी ठाठ-बाट के लिए जाना जाता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की ठीक इसी नाम से ऑस्ट्रेलिया में भी एक जगह है।

ऑस्‍ट्रेलिया का लखनऊ एक छोटा सा गांव है लेकिन यहाँ का रहन सहन और इसके पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है, तो आइए आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे भारत नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में बसे लखनऊ शहर के बारे में –

ये भी पढ़ें: लखनऊ में घूमने की जगह। Places to visit in Lucknow

लखनऊ अकेले ऐसा शहर नहीं है जिससे मिलता हुआ नाम किसी दूसरे देश के शहर का भी है, जैसे भारत में दिल्ली नाम की जगह के साथ-साथ अमेरिका में बाली नाम का इलाका राजस्थान और इंडोनेशिया में भी है।

हाल ही में नरेंद्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी के पास स्थित लखनऊ शहर के बारे में जिक्र किया था तब से लोगों की दिचस्पी और भी अधिक हो गई है।

आपको बता दे कि ऑस्‍ट्रेलिया के राज्‍य न्‍यू साउथ वेल्‍स में ऑरेंज सिटी है और जब आप सिडनी से ऑरेंज सिटी जाएंगे तो यह लखनऊ यहीं पर पड़ता है। सिडनी से लखनऊ की दूरी लगभग 250 किलोमीटर है।

ये भी पढ़ें: होटल के बीच में रिवर पूल! पहले नहीं देखा होगा ऐसा, जानिए कहा है यह खूबसूरत रिसोर्ट

गांव के बाहर लखनऊ का बोर्ड भी लगा हुआ है जिसे देखकर आपका मन गदगद हो सकता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की आबादी साल 2011 की जनगणना के हिसाब से 35 लाख है और ऑस्‍ट्रेलिया के लखनऊ की आबादी है बस 300 लोग।

ऑस्ट्रेलिया अपने सोने के खदानों के लिए जाना जाता है, लखनऊ में 1850 में पहली सोने की खान मिली थी। 200 से ज्यादा लोग सोने की तलाश में यहां आकर बस गए तो आखिरकार इसे गांव घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: प्रकृति की गोद में बबल होटल में रहना किसी जादुई सपने से कम नहीं! जाने कहाँ है ये यूनिक स्टे

इतिहासकार कैरीन कुक ने अपनी पुस्तक ‘लखनऊ: ए वेरिटेबल गोल्डमाइन’ में इसका उल्लेख लखनऊ, भारत से जुड़ा होने के रूप में किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ नाम चुनने के कई कारण हो सकते हैं, उस समय लखनऊ, ऑस्ट्रेलिया में उसी तरह सोने का खनन होता था जैसे भारत में लखनऊ में होता है।

ऑस्ट्रेलिया का लखनऊ सोने की खानों से भरा पड़ा है। लखनऊ का नाम कैसे पड़ा, इससे जुड़े कई दस्तावेज नष्ट कर दिए गए। ऐसा कहा जाता है कि श्री रे, एक खनन कंपनी क्लर्क, लखनऊ, भारत में विद्रोह के दौरान घायल हो गए और बाद में ऑस्ट्रेलिया में बस गए। शायद इसका नामकरण करने के पीछे कोई कारण है।

ये भी पढ़ें: 

Share This Article
Leave a Comment