लखनऊ में घूमने की जगह। Places to visit in Lucknow

“नवाबों के शहर” और कबाब के रूप में जाना जाने वाला शहर लखनऊ अपनी संस्कृति, वास्तुकला और साहित्य के लिए काफी मशहूर है। लखनऊ उत्तरप्रदेश की राजधानी होने के साथ साथ बहुत बड़ा शहर भी हैं। लखनऊ शहर समृद्ध इतिहास से लेकर संग्रहालयों तक आधुनिक शहर की सादगी की भव्यता को एक साथ दर्शाता है। लखनऊ अपने आकर्षक पर्यटन स्थलों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

लखनऊ में घूमने की जगह। Places to visit in Lucknow


बारा इमामबाड़ा

यह स्मारक मुस्लिमों के लिए पूजा का एक धार्मिक और महत्वपूर्ण स्थान है। जो कि लखनऊ शहर के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक माना जाता है। यहां हर साल मुहर्रम के धार्मिक त्योहार को मनाने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग आते है। लखनऊ के नवाब के नाम पर इस स्मारक का नाम रखा गया था जिसे इसका निर्माण करवाया गया था।

बारा इमामबाड़ा - लखनऊ
बारा इमामबाड़ा- लखनऊ

 

लखनऊ चिड़ियाघर

शहर के बीच में स्थित लखनऊ जू घूमने की एक अच्छी जगह है, लगभग 71.6 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह चिड़ियाघर लोगों का काफी सबसे पसंदिदा अड्डा है। वेल्स के राजकुमार हिज रॉयल हाइनेस यात्रा की याद में इसे 1921 में स्थापित किया गया था। इस चिड़ियाघर में ग्रेट पाइड हॉर्नबिल, रॉयल बंगाल टाइगर, लायन, वुल्फ, सिल्वर तीतर जैसे कई जानवरों और पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकते हैं।

लखनऊ चिड़ियाघर- लखनऊ
लखनऊ चिड़ियाघर- लखनऊ

 

अंबेडकर मेमोरियल

यह पार्क लखनऊ में देखने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है जो कि सात अरब रुपये के बजट के साथ बना हुआ हैं। यह पार्क लखनऊ शहर का बहुत ही प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसे भीमराव अंबेडकर, कांशी राम और अन्य जैसे लोगों की याद में बनवाया गया था।

अंबेडकर मेमोरियल- लखनऊ
अंबेडकर मेमोरियल- लखनऊ

 

दिलकुशा कोठी

यह कोठी पहले एक शिकार लॉज हुआ करती थीं जिसे अब ग्रीष्मकालीन महल के रूप में बदल दिया गया था। इस महल को मेजर गोर द्वारा बारोक शैली में 1800 में बनवाया गया था।

दिलकुशा कोठी- लखनऊ
दिलकुशा कोठी- लखनऊ

 

फिरंगी महल

यह जगह लखनऊ में देखने लायक है, जो कि फ्रांसीसी व्यवसायी नील से सबंधित होने के बाद, फिरंगी महल को शाही फरमान के तहत सरकारी खजाने के रूप में बदल दिया गया था। जो कि बाद में एक इस्लामिक स्कूल के रूप में तब्दील हो गया था।

फिरंगी महल- लखनऊ
फिरंगी महल- लखनऊ

 

 

क्लॉक टावर हुसैनाबाद

इस टॉवर को 1881 में बनाया था, जो कि तब से के कर आज तक भारत का सबसे लंबा क्लॉक टावर है जिसकी ऊंचाई करीब 67 मीटर हैं और 14 फीट लंबे पेंडुलम के साथ विक्टोरियन-गोथिक चमक को दर्शाता है जिसमें 12 पंखुड़ियों वाले फूल के आकार का एक डायल भी है।

क्लॉक टावर हुसैनाबाद- लखनऊ
क्लॉक टावर हुसैनाबाद- लखनऊ

 

चंद्रिका देवी मंदिर

यह मन्दिर हिंदू देवी चंडी को समर्पित है, जो कि माता सरस्वती, काली और लक्ष्मी का एक संयुक्त रूप है। यह लखनऊ का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस मंदिर में एक तालाब भी स्थित है जहां पर भगवान शिव जी की एक प्रतिमा स्थापित है। इस मंदिर में रोज श्रद्धालुओं का भारी संख्या में आना जाना लगा रहता है।

चंद्रिका देवी मंदिर- लखनऊ
चंद्रिका देवी मंदिर- लखनऊ

यह जानकारी यदि आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ  जरूर शेयर करे ।