यह है दुनिया की आखिरी सड़क, अकेले ट्रैवल से लेकर गाड़ी चलाने पर है मनाही; जाने वजह

क्या अपने कभी सोचा है की आखिर यह दुनिया ख़त्म कहा होती है। कोई तो स्थान होगा जिसके आगे कुछ नहीं होगा। अगर आपके दिमाग में भी ये सवाल आता है कि आखिर दुनिया खत्म कहां हो रही है, दुनिया का आखिरी छोर कौन सा है? तो इस सवाल का जवाब आपको आज मिलने वाला है।

This is the last road in the world, where people are strictly prohibited to  go alone and drive - PressWire18

वैसे तो हम सभी जानते है की हमारी धरती गोल है ऐसे में दुनिया के आखिरी छोर के बारे में तो कुछ कह नहीं सकते, लेकिन हां एक ऐसी सड़क है, जिसके बारे में माना जाता है कि ये दुनिया की आखिरी सड़क है।

ये वो सड़क है, जहां से आगे कोई रास्ता नहीं है, आपको केवल बर्फ ही बर्फ और समुद्र दिखाई देगा।

यहाँ है दुनिया की आखरी सड़क

जी हाँ, नॉर्थ पोल या उत्तरी धुव्र के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह धरती का सबसे सुदूर उत्तरी बिन्दु है। इसी धुरी पर हमारी पृथ्वी घूमती है। आर्कटिक महासागर में स्थित इस स्थान पर हमेशा बर्फ की मोटी चादर बिछी रहती है।

यूरोप इस बिंदू के बहुत करीब है। यह नार्वे का आखिरी छोर है। पृथ्वी के इस छोर और नार्वे को जो सड़क जोड़ती है उसे E-69 के नाम से जाना जाता है। यहां से आगे जाने वाली सड़क को दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है।

1+ Free Road E69 & Norway Images - Pixabay

ग्रुप में जाने की सलाह

E-69 लगभग 14 किलोमीटर लंबा एक हाइवे है। इस सड़क पर हमेशा लोगों के साथ मिलकर गुजरने की सलाह दी जाती है। यदि कोई यहां अकेले ट्रैवल करता है तो उसके गुम होने की संभावना बनी रहती है।

6 महीने तक नहीं निकलता सूरज

इस जगह के बारे में कुछ और हैरान कर देने वाली बातें भी हैं। उत्तरी ध्रुव के पास होने के कारण यहां सर्दियों में हमेशा रात रहती है और गर्मियों में सूरज डूबता नहीं है।

कई बार तो यहां 6 महीने तक सूरज दिखाई तक नहीं देता है, जिसका अर्थ है कि यहां रहने वाले लोग छह महीने तक अँधेरे में ही रहते हैं।

Dailyhunt

सर्दी में यहां का तापमान माइनस 43 डिग्री सेल्सियस से लेकर माइनस 26 डिग्री सेल्सियस तक रहता है, जबकि गर्मियों में औसत तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।