इन पांच नई जादुई दुनिया में घूमने का होगा एक अद्भुत अहसास, जानते है नॉर्थ-ईस्ट की इन जगहों के बारे में

Shikha Sahu

भारत की खूबसूरती आपको नॉर्थ-ईस्ट राज्यों में आकर देखने को मिलती हैं। साथ ही यहां आकर आपको यहां अलग-अलग जायकों, नई संस्कृति, नई परंपरा, बोली और कई अनोखे अनुभव भी मिलते है।

भारत का नॉर्थ-ईस्ट राज्य बहुत ही खूबसूरत हिस्सा हैं। यहां का हर राज्य की अपनी अलग परंपराओं, भाषा और संस्कृति के कारण अनूठी है। यहां के राज्यों में घूम कर आपको एक अद्भुत ही अनुभव होगा।

माजुली, असम

असम में दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप माजुली और ब्रह्मपुत्र नदी है, जिसे असमिया सभ्यता की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में भी पहचाना जाता है, असम आ कर आप यहां की प्राचीन असमीया कलाकृतियों, वस्त्र, अस्त्र-शस्त्र, आभूषण, हस्तशिल्प और बर्तनों से जुड़ी ऐसी कई चीजें जो आपने पहले न देखा ही वो चीज आप यहां देख सकते हैं।

Majuli—the world's largest river island might just disappear in the future | Times of India Travel

उनाकोटी, त्रिपुरा

एक प्राचीन शैव पूजा स्थल के नाम से प्रसिद्ध उनाकोटि पहाड़ी जहां आपको प्राचीन मूर्तियां देखने को मिलती हैं। इसके अलावा आपको यहां रॉक-कट मूर्तियां और बड़े पत्थर देखने को मिलते हैं।

KNOW YOU EAST:EP:8 त्रिपुरा के उनाकोटी से लाइव बातचीत की स्पेशल रिपोर्ट | UNAKOTI | TRIPURA | - YouTube

लोकतक झील, मणिपुर

भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील के लिए जाना जाने वाली लोकतक झील की सुंदरता का एक अलग ही मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। इसके साथ ही यहां पर दुनिया का इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।

Twitter 上的IndiaPictures:"Floating Homestay in the middle of the Loktak Lake. Photo Source: @ilunarang #loktaklake #imphal #india #indiapictures #beautifulindia #manipur https://t.co/7mhFLcDzM6 https://t.co/QsmWB8CMS3" / Twitter

कर्क रेखा, मिजोरम

भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरने वाली कर्क रेखा मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम से होती हुई जाती हैं। आइजोल जिले के एक छोटे से गांव मौबुआंग लुंगसाई से होकर यह कर्क रेखा गुजरती हैं।

טוויטר \ Mizoram_Tourism בטוויטר: "Tropic of Cancer passes 17 countries, 3 continents and 6 water bodies. In India, it passes through eight States including Mizoram Location - Tropic of Cancer at Maubuang

साल भर यहां का मौसम सुहाना बना रहता है। इसके अलावा मिजोरम की सबसे ऊंची चोटी ‘द ब्लू माउंटेन’ जिसकी ऊंचाई करीब 2165 मीटर से भी ज्यादा है। जहां पर आपको कोलोडाइन, तवांग, कामाफुली, तुईवल और सोनाई जैसी खूबसूरत नदियां देखने को मिलती हैं।

Phawngpui Trek : A Trekking Guide to Mizoram's Highest Peak

Share This Article
Leave a Comment