भीड़भाड़ और गर्मी से पाइए मुक्ति, घूमें दिल्ली-NCR के पास ये खूबसूरत हिल स्टेशन

Sweta Patel

गर्मी के दिनों में हिल स्टेशन्स पर सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। जून-जुलाई के महीने में अधिक गर्मी पड़ने की वजह से दिल्ली और इसके आसपास की जगहों के लोग घूमने के लिए अच्छी जगह की तलाश करते रहते हैं। ऐसे हम आपको दिल्ली-नोएडा के पास कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी पास हैं और यहां आपको भीड़भाड़ बिल्कुल भी नहीं मिलेगी –

कानातल

भीड़-भाड़ और गर्मी से बचने के लिए उत्तराखंड की वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आपको देहरादून या नैनीताल नहीं बल्कि कानातल घूमने के लिए पहुंचना चाहिए। यहां कोडिया जंगल, टिहरी कानातल झील और टिहरी बांध घूमने के साथ-साथ यहां पर आप रॉक क्लाइम्बिंग, वैली क्रॉसिंग और ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। यक़ीनन यहां के प्राकृतिक नजारे और घने जंगल में आपका मन कहीं खो जाएगा।

  •  दूरी- दिल्ली-NCR से लगभग 342 किमी दूर

नौकुचियाताल

आपने अक्सर दिल्ली या नोएडा में रहने वाले लोगों को नैनीताल जाते देखा होगा लेकिन नौकुचियाताल के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह स्थान नैनीताल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। यह हिल स्टेशन पहाड़ों के बीच में है और अगर आपको शांति पसंद है तो आपके लिए इससे बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती। इस जगह पर आप बोटिंग आदि कई काम कर सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों को यहां एक बार जरूर आना चाहिए।

  • दूरी- दिल्ली-NCR से लगभग 317 किमी दूर

रिवालसर

यह जगह हिमाचल प्रदेश की कुछ छुपी हुई जगहों में से एक है। यह न केवल घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है, बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी है। यह नोएडा के पास के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यह स्थान हिंदुओं, बौद्धों और सिखों के लिए आस्था का केंद्र है।

  • दूरी- दिल्ली-NCR से लगभग 430 किमी दूर

धर्मकोट

यह जगह हिमाचल प्रदेश की कुछ छुपी हुई जगहों में से एक है। यह न केवल घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है, बल्कि इसका धार्मिक महत्व भी है। यह नोएडा के पास के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यह स्थान हिंदुओं, बौद्धों और सिखों के लिए आस्था का केंद्र है।

  • दूरी- दिल्ली-NCR से लगभग 475 किमी दूर

अर्की

अर्की भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के सोलन ज़िले में स्थित एक नगर है। गर्मियों में यहां का मौसम काफी अच्छा रहता है। ऐसे में दिल्ली-नोएडा की गर्मी से बचने के लिए आप यहां कुछ दिनों के लिए जा सकते हैं।

  • दूरी- दिल्ली-NCR से लगभग 329 किमी दूर

परवाणू

परवाणू हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस जगह के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। परवाणू के आसपास कई खूबसूरत जगहें हैं जो एडवेंचर लवर्स के साथ-साथ नेचर लवर्स को भी बेहद पसंद आएंगी। कई लोकप्रिय ट्रेकिंग ट्रेल्स भी हैं।

  • दूरी- दिल्ली-NCR से लगभग 265 किमी दूर

कोटद्वार

गर्मी के दिनों में हरियाली और ठंडी में घूमना चाहते हैं और भीड़-भाड़ से भी बचना चाहते हैं तो फिर आपको कोटद्वार घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। यहां बच्चों के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने के लिए भी पहुंच सकते हैं। यहां आप कण्वाश्रम, चरेख डंडा और सेंट जोसेफ चर्च जैसी शांत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

  • दूरी- दिल्ली-NCR से लगभग 242 किमी दूर
Share This Article
Leave a Comment