घूमें कोलकाता की ये मशहूर 5 जगह, जो है बेहद खास

सिटी ऑफ जॉय कहे जाने वाला कोलकाता शहर दुर्गा पूजा और मिष्ठी दोई के लिए देश दुनिया में चर्चित है। आज आपको कोलकाता शहर की कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जिनकी खूबसूरती तो देखने लायक है लेकिन इन जगहों का इतिहास भी अपने आप में अद्भुत है। अपनी संस्कृति और कला के लिए जाना जाने वाले कोलकाता शहर में घूमकर आप यकीनन ही खुशी का अनुभव करेंगे।
विक्टोरिया मेमोरियल
यह कोलकाता का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है।यह स्मारक महारानी विक्टोरिया की याद में बना हुआ है, जिसे 1921 में आम जनता के लिए संग्रहालय के तौर पर खोल दिया गया था। 64 एकड़ के क्षेत्र में फैले हुए इस म्यूजियम से ब्रिटिश परिवार की कई कलाकृतियां जुड़ी हुई है।
बेलूर मठ
राम कृष्ण मिशन का यह मुख्यालय बेलूर मठ साधकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हरियाली से भरपूर यह मठ 40 एकड़ में फैला हुआ है। 20वी शताब्दी के दौरान इस मठ की स्थापना स्वामी विवेकानंद जी ने की थी। इस मठ पर दुनिया भर से अनुयायी आते है, जो अपने विश्वास और अनुष्ठान के लिए यहां पर आते है।
दक्षिणेश्वर काली मंदिर
हुगली नदी के तट पर बसा हुआ मां काली का स्वरूप भवतारिणी का मंदिर जिसे दक्षिणेश्वर काली मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की स्थापना 1847 में रानी रश्मोनी ने किया था। 25 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह मंदिर जहां पर श्रद्धालु हंजारों की संख्या में यहां दर्शन करने के लिए आते है।
हावड़ा ब्रिज
यह ब्रिज हुगली नदी पर बना हुआ है, जिसे रविन्द्र सेतु के नाम से भी जाना जाता है। जो की दुनिया के व्यस्ततम ब्रिजों में से एक है। इस ब्रिज की बनावट के लिए इसकी चर्चा दुनिया भर में होती है। यह ब्रिज 708 मीटर लम्बा है जो कोलकाता और हावड़ा को जोड़ता है। हावड़ा ब्रिज को कोलकाता की पहचान के रूप में भी जाना जाता है।
इंडियन म्यूजियम
भारत के सबसे पुराने म्यूजियम में से एक इंडियन म्यूजियम की स्थापना 1814 में की गई थी, जिसके संचालक डॉ. नथानिएल वलीच थे। इस दवा किया जाता है की यह म्यूजियम दुनिया का 9वां सबसे पुराना म्यूजियम है, जिसे 1878 में आम जनता के लिए खोल दिया गया था।