क्रिसमस आने में कुछ ही समय बचा है। बहुत से लोग कहीं बाहर घूमने का प्लान जरूर बना रहे होंगे, ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप क्रिसमस का भरपूर मजा ले सकते हैं।
तो देर किस बात की आइए जान लेते हैं भारत के ही 5 ऐसे खूबसूरत चर्च जिन्हें जिसने भी देखा वो इनकी खूबसूरती और आकर्षण को बस देखता ही रह गया –
कैथेड्रल चर्च, पुडुचेरी
दिसंबर में बेहतरीन मौसम के अलावा यहां बीच की खूबसूरती और सजी हुईं चर्च, कैथेड्रल की वजह से पुडुचेरी क्रिसमस की छुट्टियां मनाने के लिए परफेक्ट जगह मानी जाती है। यहां की डोमस डेइ कैथेड्रल चर्च काफी मशहूर है।
सेंट थॉमस चर्च, पलायूर
इस चर्च के बारे में कहा जाता है कि इसकी स्थापना 52 ईस्वी में सेंट थॉमस ने की थी। केरल के त्रिशूर जिले में स्थित इस चर्च का 17वीं शताब्दी में नवीनीकरण किया गया था। यह छह अन्य चर्चों का हिस्सा है जिन्हें सेंट थॉमस द्वारा स्थापित किया गया था। क्रिसमस के मौके पर सैंकड़ों सैलानी यहाँ घूमने आते हैं।
क्राइस्ट चर्च, शिमला
अगर आप क्रिसमस के मौके पर शिमला में हैं तो माल रोड पर स्थित क्राइस्ट चर्च जाना ना भूलें। यह नॉर्थ इंडिया का दूसरा सबसे पुराना चर्च है और इसका निर्माण 1857 में हुआ था।
बासिलिका ऑफ बोम जीजस चर्च, गोवा
गोवा के बासिलिका ऑफ बोम जीजस चर्च को एशिया का सबसे बड़ा चर्च भी कहा जाता है। खास बात यह है कि पुराने गोवा में इस तो इस चर्च को यूनेस्को से वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी घोषित कर दिया गया है। इस चर्च को 1594 ईस्वी में बनाया गया था। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि इस चर्च को बनने में कुल एक हजार साल का समय लगा था।
सेंट पॉल कैथ्रेडल, वेस्ट बंगाल
इसे भारत का सबसे खूबसूरत चर्च भी कहा जा सकता है। कोलकाता मे बने इस चर्च को 1847 में बनाया गया था। कैथ्रेडल रोड पर बने इस चर्च को आइस सैंड ऑफ अट्रैक्शन भी कहा जाता है। इस चर्च में साल भर खासकर क्रिसमस के समय लोगों की संख्या बढ़ जाती है।