हिमाचल की जन्नत मानी जाने वाली इस जगह के फेमस लोकल फूड, क्या आपने कभी खाएँ हैँ?

आप कभी हिमाचल के मनाली घूमने निकलें हों और वहाँ के प्रसिद्ध यह लोकल स्वादिष्ट पकवान नहीं खाऐं हो तो यह मान के चलो कि आपने मनाली को अच्छे से नहीं एंजॉय किया। जी हाँ यह बात बिल्कुल सत्य है। क्योंकि अभी तक के मनाली के यह लोकल स्वादिष्ट पकवान भारत ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी लुभाते आयें हैं।

यहांँ हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं और अपने साथ यहांँ के टेस्टी फ़ूड की यादें भी लेकर जाते हैं। अगर आप भी मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको यहांँ पर मिलने वाले स्वादिष्ट लोकल फ़ूड के बारे में ज़रूर जान लेना चाहिए। जिससे भविष्य में मनाली में आने के बाद इनको एंजॉय किया जा सकें।
मनाली के फ़ेमस स्ट्रीट फ़ूड
1) भेय
भेय मनाली की सबसे पसंद किए जाने बाला फूड है। जो lotus यानी कमल के तने से बनाया जाता है। इसे साथ अदरक, लहसुन, प्याज और लहसुन के साथ पकाया जाता है। इस फूड को खाने वाला व्यक्ति बार बार इस फूड को खाना चाहेगा। इसे तेज मसाले के कारण थोड़ा स्पाइसी बनाया जाता है।
2) सिडू
सिडू मनाली आने वाले पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्वादिष्ट फूड है। क्योंकि सिडू आपको मनाली की हर गली में बिकता हुआ दिख जाएगा। सिडू को देसी घी और चटनी के साथ खाया जाता हैं।
वैसे स्पेशल तौर पर सिडू को अखरोट और पोस्त से तैयार किया जाता है जो खाने में अत्यधिक स्वादिष्ट और गुणकारी माना जाता हैं। इस फूड को देसी घी, चटनी, आचार के साथ भी खाया जाता है। सर्दी के मौसम में सिड्डू सेहत के लिए एकदम लाभदायक माना गया है।
3) ट्राउट मछली
अगर आप भी नॉनवेज खाने के शौकिन हैं तो मनाली का यह नॉन वेज फूड आप ही लोगों के लिए है। मनाली आने पर आपको इसे ज़रूर ट्राई करना चाहिए। ट्राउट मछली हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी पाई जाती है।
120 साल पहले नार्वे के नेल्सन ने यहांँ ट्राउट मछली के बीज डाले थे और तब से अब तक डोडीताल में एंगलिंग के लिए देश-विदेश के सैलानी यहांँ पहुचते हैं। वैसे ट्राउट मछली में सिर्फ एक कांटा पाया जाता है। यह मछली केवल ठंडे स्थानों पर ही पाई जाती है।
4) छा गोश्त
मटन से बनने वाली यह स्पेशल नॉनवेज़ डिश आपको मात्र मनाली के आस-पास के क्षेत्रों में ही मिलेगी। नॉनवेज खाने वालों को इसे एक बार ज़रूर ट्राई करना चाहिए। मनाली ठंडी जगह होने के कारण ही यह मनाली की सबसे ज्यादा खाए जानें वाले फूड में आता है।
यह एक बहुत ही स्वादिष्ट मटन करी है। इसे बेसन और दही की ग्रेवी में पकाया जाता है। इस व्यंजन का स्वाद तब बहुत बढ़ जाता है, जब इसे इलायची लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, तेज पत्ता, हींग और अदरक-लहसुन का पेस्ट के साथ तैयार किया जाता है। यह आपको मनाली के फेमस होटलों में असानी से मिल जाएगा।
5) देसी केंटोनीज़ नूडल्स
देसी केंटोनीज़ नूडल्स को देसी बोलने के पीछे की रोचक बात, इसका मनाली के हर घर घर में तैयार होने से है। इसे देसी मसालों के साथ तैयार किया जाता है। इसके स्वाद के आगे सभी नूडल्स फ़ेल हो जाते हैं। यह मनाली शहर की नियमित रूप से खाई जाने वाला फास्ट फूड है। जिसका जायका आपको मनाली आने पर जरूर लेना चाहिए।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएँ।