खतरों से खाली नहीं है इन 4 जगहों पर जाना, कभी भी जा सकती है जान!

व्यस्त लाइफसाटाइल के बीच में भी सैर सपाटा करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह दिमाग और शरीर दोनों को रिफ्रेश करता है। हालाँकि सैर सपाटा के लिए कई बार हम ऐसे स्थान का चयन कर लेते है जहाँ हमें नहीं जाना चाहिए।
पृथ्वी पर ऐसी कई सारी जगहें हैं, जो न जाने कितने रहस्यों को अपने भीतर समेटे हुए हैं, तो आइए आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जिनसे आपको बहुत दूर रहना चाहिए नहीं तो आपकी जान को खतरा हो सकता है।
डेथ वैली (Death Valley)
अमेरिका (USA) के नेवाडा राज्य के दक्षिण पश्चिम में कैलिफोर्निया (California) के पास यह डेथ वैली (Death Valley) बनी हुई है, इसकी लंबाई 225 किलोमीटर और चौड़ाई 8 से 14 किमी है। यह डेथ वैली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में एक मानी जाती है, इस वैली में जाने का मतलब अपनी जान दांव पर लगाना माना जाता है।
इस डेथ वैली से जुड़े आश्चर्य केवल यहीं तक सीमित नहीं हैं. कहा जाता है कि यहां पर भारी-भरकम पत्थर भी नियमित रूप से आगे खिसकते रहते हैं, वैज्ञानिक आज तक इस बात को समझ नहीं पाए हैं कि बिना किसी बाहरी दबाव के ये भारी-भरकम पत्थर अपना स्थान छोड़कर आगे कैसे बढ़ जाते हैं।
डानाकिल डिप्रेशन (Danakil Depression)
डानाकिल डिप्रेशन भी दुनिया की सबसे गर्म जगहों में शामिल है, तापमान अधिक होने के साथ साथ यहां कई ज्वालामुखी और गीजर हैं, जिनसे लगातार जहरीली गैस, लावा और आग निकलती रहती है।
इन्हीं कारणों से इस स्थान पर रहना तो क्या जाने के बारे में भी नहीं सोचा जा सकता, डानाकिल डिप्रेशन से भारी मात्रा में पोटेशिएम सॉल्ट और सल्फर निकलता है। इस कारण इसके आस-पास की जमीनें लाल, पीली, नारंगी और सफेद रंग की हो गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डानाकिल डिप्रेशन समुद्र तल से 125 मीटर नीचे स्थित है।
बिकिनी एटोल (Bikini Atoll)
मार्शल आइलैंड पर स्थित बिकिनी एटोल नाम की जगह न तो रहने के लिए सही मानी जाती है और न ही पर्यटकों के लिए. 1940 से 1950 के बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने यहां कई परमाणु परीक्षण किए थे, जिसकी वजह से यहां की जमीन में कई रेडियोएक्टिव तत्व मिल गए और आबोहवा भी जहरीली हो गई।
यहां रहने वाले लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा. माना जाता है कि यहां की हवा और मिट्टी में अभी भी इतना रेडिएशन है कि आसानी से कैंसर हो सकता है।
स्नेक आइलैंड (Snake Island)
ब्राजील के तट से लगभग 150 किमी दूर इल्हा दा क्यूइमाडा ग्रांडे नामक एक छोटा सा द्वीप है, इसे ‘स्नेक आइलैंड’ के नाम से भी जाना जाता है। यह यूक्रेन के स्नेक आइलैंड से अलग और बेहद खतरनाक है क्योंकि यहां हजारों जहरीले सांप रहते हैं जो इस जगह को दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक बनाते हैं।
इस आइलैंड पर पब्लिक के जाने पर पाबंदी है, यहां सिर्फ चुनिंदा शोधकर्ता और ब्राजील की नेवी को ही जाने की अनुमति है।