सिक्किम के इन जगहों को देखने के बाद वापस आने का नहीं करेगा मन, ये रही लिस्ट

हिमालय की पहाड़ियों में बसा नॉर्थ ईस्ट का एक छोटा सा राज्य सिक्किम प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत और शांत जगह है। अगर आप आपाधापी की जिंदगी से कुछ समय निकालकर शांत और साफ वातावरण में रहना चाहते हैं, तो जगह आपके लिए परफेक्ट है।

वैसे तो सिक्किम में घूमने की कई खूबसूरत लोकेशन्स (Travel destinations) मौजूद हैं, लेकिन आप सिक्किम जाने का प्लान बना रहे हैं तो 4 दिलचस्प जगहों का दीदार करने के बाद आपका मन वापस आने का बिल्कुल नहीं करेगा। तो आइए विस्तार से जानते है –

त्सोमगो झील की अनूठी विशेषताएं? | Panda Traveller

जुलुक

जुलुक समुद्र तल से 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक छोटा सा गांव है। यह पूर्वी सिक्किम में भारत-तिब्बत सीमा के पास एक नए टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित हो रहा है।

यहां से पूर्वी हिमालय पर्वत श्रृंखला और कंचनजंगा के अद्भुत दृश्य देखे जा सकते हैं। जुलुक की यात्रा में आपको 32 हेयरपिन मोड़ मिलते हैं, जिसकी खूबसूरती आपके दिलो दिमाग पर छाप छोड़ जाएगी। साथ ही जुलुक की ट्रिप के दौरान कपुप लेक या हाथी झील का दीदार आपके लिए बेस्ट हो सकता है।

Enjoy Zuluk Sightseeing In 2022 With The Help Of This Guide In Sikkim

त्सोमगो झील

गंगटोक से 40 किमी की दूरी पर स्थित त्सोमगो झील सिक्किम की सबसे अच्छी रोमांटिक जगहों में से एक है। 12,400 फीट की ऊंचाई पर मौजूद इस लेक को चांगु झील के नाम से भी जाना जाता है।

यहां बर्फ से ढकी चोटियां और हरी भरी वादियों का नजारा दिखाई देता है। इस झील के चारों ओर फैली बर्फीली पहाड़ियों के गिरते प्रतिबिंब इस झील को और भी जादुई रूप देते हैं। खास बात यह है कि जैसे-जैसे मौसम बदलता है, वैसे-वैसे इस झील का रंग भी बदलता है।

त्सोमगो झील, गंगटोक, सिक्किम, पर्यटन, 2022 | झील, त्सोमगो झील की तस्वीरें -  Tripinvites - TripInvites

पेलिंग

एडवेंचर लवर्स के लिए पेलिंग एक बेहतरीन स्पॉट है, यहां आप माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिग, ट्रेकिंग, कयाकिंग, रिवर राफ्टिंग जैसी कई एक्टिविटी ट्राई कर सकते हैं।

साथ ही स्काई वॉक, सांगचोएलिंग मठ रिम्बी वॉटरफॉल और सेवारो रॉक गार्डन का दीदार करके आप अपने सफर को फुल एन्जॉय कर सकते हैं। यह जगह गंगटोक से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Pelling, Sikkim - Bespoke India Travel

रंवगला

समुद्र तल से लगभग 8000 फीट की ऊंचाई पर स्थित रंवगला सिक्किम का खूबसूरत हिल स्टेशन है. हिमालय पर्वतों से घिरा रंवगला मैनम और तेंडोंग हिल्स के टॉप पर मौजूद है।

गंगटोक से लगभग 63 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रंवगला की सैर नेचर लवर्स के लिए बेस्ट हो सकती है. यहां से आप ग्रेटर हिमालय के मनमोहक नजारों को बेहद नजदीक से देख सकते हैं।

Top 9 Places to Visit in Ravangla 2023 (With Pictures) - eSikkim Tourism